फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Electricity board pensioners demand accounting of payments, anger over pending benefits

Kangra News: बिजली बोर्ड पेंशनरों ने अदायगी का मांगा हिसाब, लंबित लाभों पर रोष

Tue, 08 Sep 2026 08:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 08 Sep 2026 08:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity board pensioners demand accounting of payments, anger over pending benefits
देहरा में बैठक के बाद नारेबाजी करते विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम के पदाधिकारी और सदस्य। -संवाद
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड के पेंशनरों ने लंबित वित्तीय लाभ जारी न होने और अदायगी में पारदर्शिता न होने पर रोष जताया है। सोमवार को देहरा में हुई पेंशनर फोरम की बैठक में बोर्ड प्रबंधन से पेंशनरों को दी जा रही किसी भी अदायगी का पे-स्लिप के माध्यम से पूरा लेखा-जोखा उपलब्ध करवाने की मांग उठी है। पेंशनरों का कहना है कि इसी से स्पष्ट होगा कि अदायगी किस अवधि की है और कितनी राशि अभी लंबित है।
विज्ञापन

यूनिट प्रधान मदन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनवरी 2023 से देय महंगाई भत्ते (डीए) की किस्तों और एरियर का शीघ्र भुगतान करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। फोरम ने वर्ष 2016 के संशोधित वेतनमान के एरियर का एकमुश्त भुगतान जल्द करने और अन्य सरकारी विभागों की तर्ज पर बिजली बोर्ड में भी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में दिवंगत पेंशनर प्रेमचंद को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक को तिलक राज कौंडल, सुरजीत चौहान, ओंकार भारद्वाज व ई. हरीश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। इसमें करीब 70 पेंशनरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एरियर भुगतान में वर्गीकरण कर सरकार ने किया मजाक
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार की ओर से एरियर भुगतान में किए गए वर्गीकरण पर कड़ा रोष जताया है। 53 मील में एसोसिएशन के नगरोटा बगवां (शहरी और ग्रामीण) खंड की त्रैमासिक बैठक अध्यक्ष ईश्वर दास चौधरी की अध्यक्षता में हुई। प्रेस सचिव सुभाष चौधरी ने कहा कि सरकार ने नाममात्र एरियर देकर पेंशनरों के साथ मजाक किया है। वक्ताओं ने मांग की कि 1 नवंबर 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, कम्युटेशन और वेतन के लाखों रुपये के एरियर का एकमुश्त भुगतान किया जाए। बैठक में साहब सिंह, ओम प्रकाश, संतोष कुमार, रवि धीमान व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed