फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Electricity board lost lakhs

तेज तूफान से बिजली बोर्ड को लाखों का नुक्सान

Fri, 21 May 2021 11:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Electricity board lost lakhs
धर्मशाला/ पालमपुर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में वीरवार रात को आए तेज तूफान ने बिजली बोर्ड को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया है। जहां तारों पर पेड़ गिर गए, वहीं कई स्थानों पर बिजली के पोल भी गिरे हैं। अधिशाषी अभियंता धर्मशाला विकास ठाकुर ने बताया कि इस दौरान मंदल, योल, मैक्लोडगंज, शीला चौक आदि क्षेत्रों में बिजली बोर्ड को नुकसान पहुंचा है। अधिकतर क्षेत्रों में बिजली को बहाल कर दिया गया है। इससे इलाकों में करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वहीं उपमंडल पालमपुर में वीरवार रात भारी बारिश के साथ आए तूफान से बिजली बोर्ड को भारी नुकसान हुआ है। बिजली बोर्ड को पालमपुर उपमंडल में करीब छह लाख का बीच नुकसान हुआ है। हालांकि, शुक्रवार को तकरीबन सभी जगहों पर बिजली बोर्ड ने काफी मशक्कत के बाद लाइनें चालू कर दी। लेकिन इस तूफान से बिजली बोर्ड को नुकसान के साथ लोगों को परेशान होना पड़ा। लोगों का कहना है कि बिजली बोर्ड को तारों के साथ लगते खतरे वाले पेड़ों को पहले ही हटा देना चाहिए। उधर, बिजली बोर्ड पालमपुर के एक्सईन संदीप कुमार ने कहा कि
विज्ञापन

तूफान से बिजली बोर्ड को करीब पांच से छह लाख रुपये तक नुकसान हुआ है। वहीं देहरा उपमंडल भी 50 से 60 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है, जबकि नूरपुर उपमंडल में सात-आठ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति तेज तूफान के कारण बाधित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed