फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Electric buses will be repaired in the upper floor of the modern workshop.

Kangra News: मॉडर्न वर्कशॉप की ऊपरी मंजिल में होगी इलेक्ट्रिक बसों की मरम्मत

Mon, 09 Dec 2024 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 09 Dec 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Electric buses will be repaired in the upper floor of the modern workshop.
वर्कशॉप में ही इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए भी व्यवस्था रहेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में निर्माणाधीन मॉडर्न वर्कशॉप अब आकार लेने लगी है। वर्कशॉप का निर्माण पूरा होने पर यहां पर चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। दो मंजिला वर्कशॉप की ऊपरी मंजिल में इलेक्ट्रिक बसों की मरम्मत को व्यवस्था रहेगी, जबकि निचले क्षेत्र में डीजल बसों की मरम्मत की जाएगी।

धर्मशाला बस डिपो से मौजूदा समय में 15 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया जा रहा है। इसके अलावा निगम के पास कुछ अन्य इलेक्ट्रिक वाहन हैं। इन वाहनों की मरम्मत के लिए धर्मशाला में बन रही मॉडर्न वर्कशॉप में ही व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही वर्कशॉप में इन इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए भी व्यवस्था रहेगी। उधर, डीएम एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्ढा ने बताया कि निर्माणाधीन मॉडर्न वर्कशॉप में इलेक्ट्रिक बसों की मरम्मत के लिए विशेष तौर पर व्यवस्था रहेगी। साथ ही इसमें चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed