{"_id":"6a0f5f1b289da534f506bf84","slug":"election-process-explained-to-63-aros-and-444-polling-officers-in-paragpur-kangra-news-c-95-1-kng1047-235708-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: परागपुर में 63 एआरओ और 444 मतदान अधिकारियों को समझाई चुनाव प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: परागपुर में 63 एआरओ और 444 मतदान अधिकारियों को समझाई चुनाव प्रक्रिया
Fri, 22 May 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 22 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परागपुर (बॉय) में वीरवार को बीडीओ मीना शर्मा की अध्यक्षता में चुनावी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान चुनाव ड्यूटी में तैनात 63 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) और 444 मतदान अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया की बारीकियों से रूबरू करवाया गया।
कार्यशाला के दौरान ब्लॉक प्रशासन की ओर से सभी मतदान अधिकारियों को बैलेट पेपर जारी किए गए। मीना शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा सभी मतदान अधिकारी जारी किए गए मतपत्रों पर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के नाम दर्ज करने की प्रक्रिया को पूरी सजगता के साथ समय पर पूरा करें।
वहीं, खंड समाज शिक्षा और योजना अधिकारी राजकुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर रूट प्लान तैयार कर लिया गया है। 24 मई को कुल 111 पोलिंग पार्टियां परागपुर ब्लॉक कार्यालय परिसर से अपने-अपने आवंटित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
इस मौके पर मौजूद पंचायत निरीक्षक देशराज वालिया ने भी अधिकारियों को मत पत्रों की सुरक्षा, गोपनीयता और चुनाव से जुड़े तकनीकी नियमों की जानकारी दी।