फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Elderly man injured in bull attack, 10 stitches on his arm

Kangra News: सांड के हमले में बुजुर्ग घायल, बाजू पर लगे 10 टांके

Sun, 11 May 2025 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 11 May 2025 05:40 AM IST
विज्ञापन
Elderly man injured in bull attack, 10 stitches on his arm
नूरपुर में लावारिस सांड के हमले में घायल शंकर दास। -स्रोत : जागरूक पाठक
नूरपुर (कांगड़ा)। नगर परिषद नूरपुर के वार्ड दो स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में लावारिस सांड का आतंक बढ़ गया है। बीते दिन वार्ड-दो के 70 वर्षीय बुजुर्ग शंकर दास पर सांड ने जानलेवा हमला किया। इसमें वे बड़ी मुश्किल से बच पाए, लेकिन उनके कंधे और बाजू पर 10 टांके लगे और शरीर में कई जगह अंदरूनी चोटें आईं।
विज्ञापन

इससे पहले भी वार्ड-दो के रत्न चंद और जीवन कुमार इस सांड़ के हमले का शिकार हो चुके हैं। यह क्षेत्र निजी स्कूल और राजकीय आईटीआई नूरपुर के पास स्थित है, जहां से रोजाना सैकड़ों बच्चे गुजरते हैं। लावारिस सांड के हमलों से बच्चे भी दहशत में हैं। शंकर दास ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रखे कूड़ेदान के पास फैला कचरा सांड को आकर्षित करता है, और वह गुजरने वालों पर हमला कर देता है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने और लावारिस पशुओं को गोसदनों में भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed