{"_id":"679003703bd8e364480253fb","slug":"elbow-transplant-done-for-the-first-time-in-dharamshala-hospital-kangra-news-c-95-1-kng1002-162609-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में पहली बार किया कोहनी का प्रत्यारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में पहली बार किया कोहनी का प्रत्यारोपण
Wed, 22 Jan 2025 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला अस्पताल में बाजू के आप्रेशन के बाद उपचाराधीन महिला। संवाद
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में ऑर्थो विभाग के विशेषज्ञों ने पहली बार महिला की टूटी कोहनी की रेडियल हेड आर्थोप्लास्टी सर्जरी करने में सफलता प्राप्त की है। डाॅक्टरों की टीम ने महिला को पूरी तरह से टूटी कोहनी को कृत्रिम प्रत्यारोपण के साथ बदल दिया है। यह ऑपरेशन ऑर्थो विभाग के डाक्टरों में सोमवार को किया है। फिलहाल महिला धर्मशाला अस्पताल में भर्ती है और स्वस्थ है।
करीब डेढ़ घंटे चले ऑपरेशन में ऑर्थो विभाग के डॉ. प्रवीण, डॉ. राहुल, एनेस्थीसिया टीम में डॉ. पायल, डॉ. कनिका और ओटीए अनूप शामिल रहे। धर्मशाला अस्पताल में महिला का आयुष्मान कार्ड से निशुल्क ऑपरेशन किया। निजी अस्पतालों में इस ऑपरेशन के लिए मरीज को करीब एक लाख रुपये खर्च करना पड़ता है।
जानकारी के अनुसार धर्मशाला के साथ लगते बंडी गांव की 57 वर्षीय आशा देवी अपने घर के बरामदे में दो हफ्ते पहले गिर गई थी। इस वजह से उनकी एक हाथ की कोहनी टूट गई थी। कोहनी की हड्डी दो-तीन जगह से टूट गई थी और मांसपेशियां भी कमजोर हो गईं थी। घायल महिला उपचार के लिए धर्मशाला अस्पताल पहुंची तो डाॅक्टरों ने एक्स-रे लिया। एक्स-रे में पता चला कि महिला को कोहनी की हड्डी पूरी तरह से टूट गई है। इसके बाद डाॅक्टरों ने महिला का ऑपरेशन कर टूटी हड्डी की जगह कृत्रिम अंग डाला।
विज्ञापन
रेडियल हेड ऑर्थोप्लास्टी
धर्मशाला अस्पताल के ऑर्थो विभाग के डॉ. प्रवीण और राहुल ने बताया कि रेडियल हेड ऑर्थोप्लास्टी कोहनी के रेडियल हेड को कृत्रिम अंग से बदलने की एक शल्य प्रक्रिया है। रेडियल हेड रिप्लेसमेंट सर्जरी रेडियल हेड में एक जटिल फ्रेक्चर के बाद रोगी की कोहनी पर की जाती है, जहां स्क्रू या प्लेट के अलावा अन्य तरीकों से फिक्सेशन उपयुक्त या संभव नहीं होता है। सर्जरी के दौरान, टूटी हुई हड्डी और त्रिज्या की संयुक्त सतह को हटा दिया जाता है और एक कृत्रिम प्रत्यारोपण के साथ बदल दिया जाता है।
- धर्मशाला अस्पताल में पहली बार किसी मरीज की रेडियल हेड रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई है। ऑर्थो विभाग की टीम ने बेहतर कार्य किया है। यह ऑपरेशन केवल बड़े अस्पतालों में ही हो पाते हैं, लेकिन धर्मशाला अस्पताल की टीम ने पहला बार ही सफल रेडियल हेड रिप्लेसमेंट सर्जरी की है।
- डॉ. सुनील भट्ट, एसएमओ, धर्मशाला अस्पताल