फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ek Charkha Gali De Bich...song received applause

Kangra News: इक चरखा गली दे बिच...गीत पर लूटी वाहवाही

Sun, 07 Dec 2025 01:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ek Charkha Gali De Bich...song received applause
राजपुर स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं 
पालमपुर (कांगड़ा)। पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल राजपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधायक आशीष बुटेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विधायक बुटेल ने बताया कि वर्ष 2024 में विद्यालय को केंद्र सरकार की पीएम श्री स्कूल योजना के अंतर्गत शामिल किया गया, जो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। प्रधानाचार्य संगीता शर्मा ने विद्यालय का इतिहास और उपलब्धियां साझा की। मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए बताया कि 1920 में प्राथमिक स्तर से शुरू हुआ यह विद्यालय अब वरिष्ठ माध्यमिक एवं आदर्श विद्यालय के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुका है। समारोह में छात्रों ने तुझे सूरज कहूं या चंदा, देखी है सारी दुनिया, मेड इन इंडिया और इक चरखा गली दे बिच डा लेया... आदि गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही मेजर सोमनाथ शर्मा की वीरता पर आधारित विजुअल प्रस्तुति भी प्रदर्शित की गई जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। मुख्यातिथि ने अकादमिक और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में नगर निगम पालमपुर के मेयर गोपाल नाग विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अभिषेक डोहरू और संदीपा शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रितु जम्वाल, कविता शर्मा, ननिता डोगरा, शिव कुमार, योगिता सेठ, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल नाग और रीता शर्मा, सोहन लाल सूद, अनूप बाघला, बलदेव सूद, प्रधान बलवंत चौधरी, कुलभूषण सूद, बालमुकुंद, प्रीतम सूद, वीरेंद्र बाघला, नगर निगम पार्षद नीलम मलिक, पूर्व मेयर पूनम बाली, पार्षद अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed