फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   eiisise

Kangra News: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला

Fri, 13 Feb 2026 08:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
eiisise

विज्ञापन

10वीं से 12वीं तक अब लागू होगा एफए सिस्टम, पाठ्यक्रम का होगा चरणबद्ध विभाजन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के सरकारी और निजी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को अधिक सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने जानकारी दी कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एफए-I, एफए -II और प्री-बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप तैयार करना है।
शिक्षा बोर्ड ने पाठ्यक्रम के बोझ को कम करने के लिए 10वीं से 12वीं तक के सिलेबस का चरणबद्ध विभाजन किया है। इस नई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने और विभाजित पाठ्यक्रम की समीक्षा करने के लिए 13 फरवरी को बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में विषय विशेषज्ञों और विद्यालय प्रतिनिधियों की एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में प्राप्त सुझावों के आधार पर पाठ्यक्रम को और अधिक व्यवहारिक और छात्र-हितैषी बनाने पर चर्चा की गई, ताकि प्रदेश भर के सभी स्कूलों में शिक्षण कार्य में एकरूपता बनी रहे।
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष डॉ. शर्मा ने स्पष्ट किया कि इन सुधारात्मक कदमों का लक्ष्य केवल परीक्षा लेना नहीं, बल्कि शिक्षा
व्यवस्था में पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम के विभाजन से विद्यार्थियों पर अध्ययन का बोझ संतुलित रहेगा और वे समयबद्ध रूप से बेहतर तैयारी कर सकेंगे। बोर्ड का निरंतर प्रयास है कि हिमाचल के छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करें, जिसके लिए शिक्षा प्रणाली में गुणवत्तापूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed