फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Efforts to open a 10-bed Ayurveda hospital in Alampur: Yadavindra

आलमपुर में 10 बिस्तर वाला आयुर्वेद अस्पताल खोलने के प्रयास : यादविंद्र

Thu, 12 Mar 2026 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 12 Mar 2026 07:10 AM IST
विज्ञापन
Efforts to open a 10-bed Ayurveda hospital in Alampur: Yadavindra
आलमपुर में लोगों की समस्याएं सुनते मंत्री यादविंद्र गोमा। -स्रोत : विभाग
लंबागांव (कांगड़ा)। उप तहसील आलमपुर में बुधवार को आयुष विभाग द्वारा आयुष मेले का आयोजन किया गया, जिसमें आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आलमपुर में 10 बिस्तरों वाला आयुर्वेद अस्पताल स्थापित करने के लिए प्रयास कर रही है, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

आयुष मंत्री ने कहा कि इन मेलों का उद्देश्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। प्रदेश भर में इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं ताकि नागरिकों को उनके घर के पास ही विशेषज्ञ परामर्श और उपचार मिल सके। शिविर के दौरान लगभग 70 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई, जिन्हें विभाग की ओर से निशुल्क दवाएं प्रदान की गईं।
विज्ञापन

इसके साथ ही उपस्थित लोगों को औषधीय पौधों और जैविक खाद का वितरण भी किया गया। विशेषज्ञों ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed