फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Eat Right Fair will be held on 11th February at Kangra Municipal Council Ground.

Kangra News: कांगड़ा नगर परिषद मैदान में 11 फरवरी को होगा ईट राइट मेला

Sun, 19 Jan 2025 05:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 19 Jan 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
Eat Right Fair will be held on 11th February at Kangra Municipal Council Ground.
पौष्टिक आहार और मोटे अनाज के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग करेगा मेले का आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री होंगे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। खाद्य सुरक्षा विभाग 11 फरवरी को कांगड़ा नगर परिषद मैदान में एक दिवसीय ईट राइट मेले का आयोजन करेगा। इस दौरान लोगों को मोटे अनाज (मिलेट्स) को बढ़ावा देने के उद्देश्य और लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक खाना खाने के लिए प्रेरित और जागरूक किया जाएगा। विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री के कांगड़ा प्रवास के बाद जिला प्रशासन के साथ विभाग की ओर से बैठक की जाएगी। बैठक में अन्य विभागों को भी जोड़ा जाएगा।
एक दिवसीय मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही कई कार्यक्रम भी होंगे। मेले में स्वास्थ्य मंत्री ड़ॉ. धनीराम शांडिल मौजूद रहेंगे। ईट राइट मेले में प्रदर्शनियों के साथ-साथ विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। साथ ही पौष्टिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मेले में प्रदेश के 12 जिलों की अलग-अलग प्रदर्शनी लगेगी। इसमें खास बात यह होगी कि हर जिले की पारंपरिक फूड या मिठाइयां जो आज लुप्त होने की कगार पर हैं, उन्हें इस प्रदर्शनी में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मेले में मिठाई बिक्रेताओं और लोगों को भी सही खान-पान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा। मेले में कृषि, बागवानी, पशुपालन, उद्योग, आयुर्वेद समेत अन्य सभी संबंधित विभागों का सहयोग लिया जाएगा। प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल्स के साथ-साथ स्थानीय खाद्य पदार्थ, जैविक उत्पाद आदि के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स:

-11 फरवरी को खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नगर परिषद कांगड़ा के मैदान में ईट राइट मेले का आयोजन करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री के प्रवास के बाद जिला प्रशासन के साथ बैठक की जाएगी, जिससे अन्य विभागों को भी शामिल किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले में लोगों को पौष्टिक आहार और प्राकृतिक खेती सहित अन्य चीजों के लिए जागरूक और प्रेरित किया जाएगा।
- डॉ. सविता ठाकुर, अतिरिक्त आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed