फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Earthquake memorial will be renovated with eight lakh rupees

Kangra News: आठ लाख से होगा भूकंप स्मारक का जीर्णोद्धार

Wed, 16 Apr 2025 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 16 Apr 2025 06:49 AM IST
विज्ञापन
Earthquake memorial will be renovated with eight lakh rupees
1905 से पहले और बाद चित्र और स्मारक के चारों और सोलर लाइटें लगाई जाएंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। उपमंडल के पुराना कांगड़ा मार्ग पर स्थित भूकंप स्मारक का नगर परिषद कांगड़ा की ओर से जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया गया है। भूकंप स्मारक पर नगर परिषद लगभग 8 लाख रुपये खर्च कर रही है। अध्यक्ष रेनू शर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में भूकंप स्मारक बरसात और आंधी-तूफान से ध्वस्त हो जाता था। इसे ध्यान में रखते हुए अब इस स्मारक को चारों ओर से शीशे से कवर किया जाएगा, ताकि स्मारक पर बारिश, आंधी-तूफान का कोई प्रभाव न पड़े। उन्होंने बताया कि स्मारक 1905 में आए भूकंप में मारे गए लोगों की याद में बनाया है और हर वर्ष 4 अप्रैल को यहां पर कांगड़ा प्रशासन सहित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हैं। स्मारक में 1905 के पहले और बाद के मंदिर और पुराना कांगड़ा के चित्र लगाए जाएंगे और स्मारक के चारों और सोलर लाइटें भी लगाई जाएंगी। आने वाले समय में इस स्मारक को अच्छे से विकसित किया जाएगा। इस कार्य के लिए पार्षद सौरभ चौधरी ने नगर परिषद अध्यक्ष का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed