फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   earthquake created panic in kangra

कांगड़ा में भूकंप से मची दहशत

Wed, 07 Nov 2012 11:59 AM IST
धर्मशाला/ब्यूरो
धर्मशाला/ब्यूरो Updated Wed, 07 Nov 2012 11:59 AM IST
विज्ञापन
earthquake created panic in kangra

भूकंप की दृष्टि से अतिसंवेदनशील जोन फाइव में शामिल कांगड़ा जिला एक बार फिर दहशत में है। आखिर कांगड़ा के गर्भ में क्या चल रहा है? इस बात से शायद भूगर्भ विज्ञानी भी पूरी तरह वाकिफ नहीं हो पा रहे हैं। मंगलवार को आया भूकंप बेशक दो सेकंड का था, लेकिन यह झटका इतना झकझोर कर रख देने वाला था कि घरों और दफ्तरों की पूरी खिड़कियां एक दम से खड़खड़ा उठीं। जो जहां था वहां से उठकर बाहर निकल आया।

विज्ञापन


ठीक पांच बजकर 51 मिनट और 12 सेकंड पर महसूस किए गए इस भूकंप से हर कोई दहशत में है। इस झटके को कांगड़ा के तकरीबन अधिकांश लोगों ने महसूस किया। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा में तैनात एक कर्मी ने बताया कि झटका इतने जोर का था कि ईवीएम भी झनझना उठी। वहीं, लोगों ने हिलते हुए पंखे और अन्य चीजों से इस झटके को महसूस किया।
विज्ञापन


गौर हो कि पिछले माह के पहले हफ्ते में भी हिमाचल में लगातार चार दिनों तक जमीन हिलती रही है। देहरादून स्थित वाडिया इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक हिमालय में हो रही इस हलचल पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। नड्डी स्थित भूकंप आब्जर्वेटरी के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता 4.1 थी। पिछले झटकों की तीव्रता भी रिक्टर पैमाने पर 2 से चार के बीच में आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल की पहाड़ियों में भी भूकंप का केंद्र होने से इसे खतरे का संकेत माना जा रहा है। लेकिन अभी तक इन झटकों से किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। पर झटकों के बाद लोग 1905 के उस मंजर को याद कर सहम रहे हैं, जब यहां हजारों की जानें चली गई थीं। उपायुक्त केआर भारती के मुताबिक कांगड़ा और चंबा में महसूस किए गए इन झटकों से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed