फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   E-detection system to be implemented at Ghatta toll plaza.

Kangra News: घट्टा टोल प्लाजा पर लागू होगी ई-डिटेक्शन प्रणाली

Fri, 18 Sep 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 18 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
E-detection system to be implemented at Ghatta toll plaza.
धर्मशाला। रानीताल के पास घट्टा टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन अब कैमरों की नजर से नहीं बच पाएंगे। यहां हाईटेक कैमरों के जरिए वाहनों की चौबीसों घंटे निगरानी के लिए ई-डिटेक्शन प्रणाली लागू की जा रही है। इस व्यवस्था के तहत सड़क पर यातायात नियम तोड़ने वाले चालकों के साथ-साथ एक्सपायर दस्तावेजों वाले वाहनों की ऑटोमैटिक पहचान कर सीधे ई-चालान जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

ई-डिटेक्शन प्रणाली के तहत टोल प्लाजा से गुजरते ही वाहनों की नंबर प्लेट कैमरों में रिकॉर्ड हो जाएगी। इसके तुरंत बाद सॉफ्टवेयर के जरिए वाहन के बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी), परमिट और टैक्स जैसे जरूरी दस्तावेजों की वैधता जांची जाएगी। किसी भी दस्तावेज की मियाद खत्म मिलने या चालक के बिना हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने पर तत्काल चालान की कार्रवाई होगी। इसका मुख्य उद्देश्य नियमों की अनदेखी पर रोक लगाना और सड़क सुरक्षा को पुख्ता करना है।
विज्ञापन

डीएसपी कांगड़ा राजेश कुमार ने बताया कि फोरलेन पूरी तरह शुरू होने पर वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए नए हाईटेक कैमरे लगाने के लिए जल्द ही एनएचएआई अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल फोरलेन पर चलने वाले चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed