फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Durgala soldier Sumit Singh immersed in the five elements, final farewell with military honours

Kangra News: दुरगेला का जवान सुमित सिंह पंचतत्व में विलीन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Sun, 12 Oct 2025 08:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 12 Oct 2025 08:01 AM IST
विज्ञापन
Durgala soldier Sumit Singh immersed in the five elements, final farewell with military honours
शाहपुर के दुरगेला में जवान की पा​र्थिक देह से पत्नी।स्रोत: जागरूक पाठक
सड़क हादसे में हुआ निधन, विधायक पठानिया ने भी दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के दुरगेला स्थित गोहजू के श्मशानघाट में शनिवार को सड़क हादसे में मारे गए सैनिक सुमित सिंह को गमगीन माहौल में अमर रहे के नारों के साथ अंतिम विदाई दी गई। उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सुमित सिंह 13 जैक में तैनात थे। अंतिम संस्कार में उनके परिजन, अभिभावक, सैकड़ों स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, कानूनगो अजय कुमार, भारतीय सेना की पंजाब रेजिमेंट और जैकलाई के जवान भी शामिल हुए। भारतीय सेना की टुकड़ियों ने पूरे सैनिक सम्मान के साथ सुमित सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुमित सिंह की मौत अवकाश के दौरान घर पर हुई है। इसके बावजूद भारतीय सेना ने उन्हें राजकीय और सैनिक सम्मान से विदाई दी। भारतीय सेना की दो रेजिमेंटों ने चंबी से उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर उनके गांव पहुंचाया। गांव में उनका पार्थिव शरीर पहुंचने पर मातम छा गया। उनकी धर्मपत्नी, माता-पिता, भाई-भाभी और अन्य परिजन रो-रो कर बुरी तरह व्यथित थे। सुमित सिंह की आयु महज 28 वर्ष थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। अंतिम संस्कार से पहले पार्थिव शरीर से तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारकर इसे मृतक के पिता उत्तम सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सुमित सिंह एक उत्कृष्ट वॉलीबाल खिलाड़ी थे और भारतीय सेना में भी उन्होंने इस खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में सुमित के नाम पर कोई खेल का मैदान या ट्रॉफी बनवाने का सुझाव आया तो उसे अवश्य पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स:
आठ साल पहले स्पोर्ट्स कोटे से हुए थे भर्ती
सुमित स्पोर्ट्स कोटे से 13 जैक में 10 अप्रैल 2017 को भर्ती हुए थे और वर्तमान में वे सेना में अपना आठवां वर्ष पूरा कर रहे थे। फिलहाल वे कश्मीर के कुपवाड़ा में तीन आरआर में तैनात थे और अपना तीन साल का टेन्योर समाप्त कर दूसरी जगह स्थानांतरण के लिए तैयार थे। इसी दौरान उन्हें कुछ दिन का अवकाश मिला था। हाल ही में जब वे अपनी धर्मपत्नी के कहने पर करवा चौथ का सामान खरीदने मार्केट गए थे तो उनकी बाइक सड़क पर फिसल गई। इस दुर्घटना में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed