फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drunk private Volvo driver fined Rs 15,000

Kangra News: नशे में धुत निजी वोल्वो चालक का काटा 15,000 रुपये का चालान

Tue, 10 Jun 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 10 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Drunk private Volvo driver fined Rs 15,000
रक्कड़ (कांगड़ा)। बीड़ से दिल्ली के लिए रवाना हुई एक निजी वोल्वो बस के चालक को नशे की हालत में पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने चालक का 15 हजार रुपये का चालान किया। वहीं, बस में सवार 45 यात्रियों को दूसरी बस में दिल्ली भेजने की व्यवस्था की। इसके साथ ही बस संचालक को यात्रियों का किराया वापस करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक निजी वोल्वो बस रविवार रात को बीड़ से दिल्ली रूट पर निकली थी। रात करीब दो बजे पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत थाना के समीप ही चालक ने बस रोक दी। यात्रियों को बताया कि बस में तकनीकी खराबी आ गई है। इस बीच इसकी सूचना पुलिस थाना रक्कड़ को मिली और प्रभारी संदीप पटियाल के नेतृत्व की टीम मौके पर पहुंची और पूरी जानकारी जुटाई। इस दौरान पुलिस टीम ने पाया कि बस का चालक नशे में है और बस चलाने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन


इस कारण बस को रोका गया था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सवारियों के लिए एक स्थानीय निजी बस में बैठाकर अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन के रवाना किया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने मौके पर ही चालक का एमवी एक्ट के अंतर्गत ड्रंक एंड ड्राइव में 15,000 रुपये का चालान किया। साथ ही बस संचालक को सभी सवारियों का किराया वापस करने के निर्देश दिए हैं। उधर, एसपी देहरा मयंक चौधरी ने सभी ट्रांसपोर्टरों और टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों से आह्वान किया है कि वे चालक और परिचालक की नियमित जांच कर ही बस चलाने की अनुमति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed