फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drug addiction will be eradicated with people's cooperation: Bali

लोगों के सहयोग से होगा नशे का खात्मा : बाली

Wed, 26 Jun 2024 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 26 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Drug addiction will be eradicated with people's cooperation: Bali
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री रैंक आरएस बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से बचाने के लिए संवेदनशील है, लेकिन यह मिशन जन भागीदारी के बिना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि नशे का मुद्दा जटिल है। इससे निपटने के लिए प्रभावी रणनीति और सतत प्रयास जरूरी हैं। मंगलवार को धर्मशाला के कालेज सभागार में नशा निवारण पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि युवा अवस्था समाज की सबसे प्रगतिशील और गतिशील आयु वर्ग है, लेकिन यह उम्र नशे के प्रति संवेदनशील आयु वर्ग भी है।
विज्ञापन

इन्हें नशे के मकड़जाल से बचाना समय की मांग है। इस दिशा में अभिभावक, शिक्षक और युवा कारगर भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन गुंजन स्वयंसेवी संस्था ने किया। इस अवसर पर जिलाधीश हेमराज बैरवा, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, एसपी अशोक रत्न, धर्मशाला नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल, जिला स्वस्थ अधिकारी डॉ. आरके सूद और पार्श्व गायक कुमार साहिल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इससे पहले धर्मशाला नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने कहा कि नशे से युवाओं को बचाने के लिए बाल्यावस्था से ही हस्तक्षेप जरूरी है। भाषणों के बजाय किशोरों का सशक्तिकरण और कौशल विकास महत्वपूर्ण है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने कहा कि आज जरूरत युवाओं को बचाते हुए उन्हें अन्य खेल स्पर्धाओं की ओर ले जाने की है। गुंजन संस्था के निदेशक पदाधिकारी संदीप परमार और विजय कुमार ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नशा बचाव मुहिम में प्रभावी कार्य करने पर विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ योगदान के लिए मंडी साक्षरता और जन विकास समिति से राजेंद्र मोहन और हिमाचल ज्ञान-विज्ञान समिति से सत्यवान पुंडीर को सम्मान प्रदान किया। व्यक्तिगत उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डिग्री काॅलेज देहरी के प्रिंसिपल डॉ. सचिन कुमार, सेंट्रल यूनिवर्सिटी से डॉ. शबाब अहमद और ज्योति शर्मा भारद्वाज को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंकज पंडित और निखिल शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed