फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drivers' test taking inconvenience before convenience

Kangra News: सुविधा से पहले असुविधा ले रही चालकों की परीक्षा

Sat, 01 Nov 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Drivers' test taking inconvenience before convenience
धर्मशाला के कोतवाली बाजार के पेट्रोल पंप पास चल टायरिंग के काम के चलते लगा जाम। संवाद
सुविधा से पहले असुविधा ले रही चालकों की परीक्षा
विज्ञापन

धर्मशाला-कांगड़ा सड़क पर टारिंग कार्य से लग रहा जाम
अपने कार्यों को जाने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में सड़क की टारिंग के कारण शनिवार को दिनभर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। सुबह से शाम तक सुविधा से पहले असुविधा ने वाहन चालकों की परीक्षा ली। दिन के समय चल रहे टारिंग कार्य से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। कोतवाली स्थित गांधी वाटिका से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय तक टारिंग का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में पूरा दिन वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा है। कोतवाली से धर्मशाला अस्पताल से नीचे तक जाम लगता रहा।
ऐसे में अपने कामकाज करवाने के लिए निकले पर्यटकों को जाम में काफी देर फंसना पड़ा। धर्मशाला बस अड्डे से लंबे रूट पर जाने वाली बसों को भी जाम में फंसने से देरी हुई। हालांकि, पुलिस की ओर से भी अपील की गई थी कि सड़क के किनारे वाहनों को खड़ा न किया जाए। पुलिस की ओर से दो से तीन अतिरिक्त कर्मचारी भी यातायात को नियंत्रण करने के लिए तैनात किए गए थे। बावजूद इसके, लंबा जाम लगता रहा। सबसे अधिक परेशानी सुबह के समय पेश आई, जब कर्मचारी या अन्य कामकाजी लोग अपने गंतव्य के लिए निकल रहे थे। सुबह नौ से पूर्वाह्न 11 बजे तक वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण परेशानी ज्यादा रही। इसके बाद जाम तो लगता रहा लेकिन उसे कुछ समय बाद बहाल करवा दिया जा रहा था।
विज्ञापन

दो दिन से वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा है। जब तक टारिंग का कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक जाम की स्थिति इसी तरह बनी रहेगी।
- गांधी वाटिका से स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय तक पूरी सड़क की टारिंग की जाएगी। इससे पहले जहां गड्ढे आदि थे, वहां पर पैच वर्क कर दिया गया है। अगले हफ्ते तक टारिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा और उसके बाद सड़क किनारे सफेद लाइनें आदि लगाई जाएंगी। - केवल शर्मा, एसडीओ, स्मार्ट सिटी धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन


- धर्मशाला में टारिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए लोगों से भी अपील की गई है कि सड़क के किनारे वाहनों को खड़ा न करें, जिससे जाम की स्थिति न बने। इसके अलावा जाम को खुलवाने के लिए अतिरिक्त जवान भी तैनात किए गए हैं। - अशोक रत्न, एसपी कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed