फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drinking water sources started drying up in Changar area, hand pumps also stopped working

Kangra News: चंगर क्षेत्र में सूखने लगे पेयजल स्रोत, हैंडपंपों ने भी छोड़ा साथ

Tue, 15 Apr 2025 05:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 05:13 PM IST
विज्ञापन
Drinking water sources started drying up in Changar area, hand pumps also stopped working
प्रकाश चंद, खरठी
गर्मी का मौसम शुरू होते ही गहराने लगी पेयजल समस्या, खरठी में तीन माह से खराब हैंडपंप, पानी के लिए लोग परेशान
विज्ञापन

सरकार, प्रशासन और संबंधित विभाग से लगाई समस्या से निजात दिलाने की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। गर्मी शुरू होते ही चंगर क्षेत्रों में पानी के स्रोत सूखने शुरू हो गए हैं। इस कारण लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। चंगर क्षेत्र की नंदरूल पंचायत के वार्ड-7 खरठी में तीन माह से हैंडपंप खराब होने से लोगों को पानी के लिए दो-चार होना पड़ रहा है।
लोगों ने इस संबंध में जल शक्ति विभाग कांगड़ा को अवगत करवाया था, लेकिन अभी तक स्थिति वैसी ही बनी हुई है। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं और लगभग 2 किलोमीटर दूर से अपने मवेशियों और खुद के लिए पानी लाने को मजूबर हैं।
विज्ञापन

बाक्स:
क्या कहते हैं ग्रामीण-

खरठी, नंदरुल, राजल में गर्मियों में पेयजल की समस्या बनी रहती है। जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष इन क्षेत्रों में नई पेयजल योजना लाने की मांग रखी जाएगी, ताकि गर्मी के माैसम में लोगों पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही गांव खरठी के वार्ड-7 में लगे हैंडपंप को विभाग जल्द ठीक करवाया जाए, ताकि लोगों को पानी की समस्या न हो। -संजीव कुमार, उपप्रधान नंदरुल पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल की समस्या को जल्द हल किया जाए, ताकि लोगों को पेयजल की समस्या से दो-चार न होना पड़े। अक्सर गर्मी शुरू होते ही यहां पर पेयजल की समस्या शुरू हो जाती है। सरकार और संबंधित विभाग से मांग है कि नंदरुल, राजल और खरठी के लिए अलग से एक नई पेयजल स्कीम का प्रावधान किया जाए। -कमलेश कुमारी, ग्रामीण

पानी की समस्या के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मवेशियों के लिए भी पानी अन्य क्षेत्रों से लाना पड़ रहा है। गर्मियों के माैसम चंगर क्षेत्र में पानी की समस्या पेश आती, तो विभाग चाहिए की इसकी तैयारी वे पहले से ही करें। ताकि लोगों इस मौसम में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

-प्रकाश चंद, ग्रामीण
कोट्स:

गांव में पानी की समस्या विभाग के ध्यान में है। खराब हुए हैंडपंपों में कुछ समान की कमी है, जिन्हें जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। इसके साथ ही खरठी, नंदरुल और राजल के लिए एक नई पेयजल स्कीम बनाई गई है, जिसका प्रपोजल बनाकर सरकार के अप्रूवल के लिए भेजा गया है।
-संजय भारद्वाज, सहायक अभियंता, जलशक्ति विभाग

प्रकाश चंद, खरठी

प्रकाश चंद, खरठी

प्रकाश चंद, खरठी

प्रकाश चंद, खरठी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed