फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drinking water scheme worth Rs 3 crore approved for Beed area: Kishori

बीड़ क्षेत्र के लिए तीन करोड़ की पेयजल योजना मंजूर : किशोरी

Thu, 16 Oct 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Drinking water scheme worth Rs 3 crore approved for Beed area: Kishori
बीड़ के चौगान में लोक मित्र केंद्र चौगान का लोकार्पण करते किशोरी लाल।जागरूक पाठक।
बीड़ के लिए तीन करोड़ की पेयजल योजना मंजूर : किशोरी
विज्ञापन

बोले, योजना पर जल्द कार्य होगा शुरू, दूर होगी समस्या
विधायक ने महिला मंडल भवन और लोकमित्र केंद्र का किया लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। स्थानीय विधायक किशोरी लाल ने क्योर और चौगान का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीड़ क्षेत्र के लिए तीन करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए मंजूरी मिल चुकी है और इसका कार्य जल्द आरंभ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पेयजल योजना स्थानीय निवासियों की जरूरत के हिसाब से तैयार की जाएगी। इसके साथ ही यह योजना पर्यटन कारोबारियों को भी राहत प्रदान करेगी। दौरे के दौरान विधायक ने ग्राम पंचायत क्योर के सुजा गांव में 5.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित दुर्गा महिला मंडल भवन का लोकार्पण किया। वहीं चौगान में पांच लाख रुपये की राशि से नवनिर्मित लोकमित्र केंद्र का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र विश्वविख्यात बीड़-बिलिंग के समीप स्थित है। क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं का विकास भी राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। विधायक ने कहा कि पोलिंग गांव के लिए बस सेवा वाया राजगुंधा जल्द शुरू की जाएगी। यह बस सेवा क्योर गांव से होकर संचालित हो, इसके लिए परिवहन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने चौगान के लिए आने वाली सड़क के सुधार कार्य को शीघ्र आरंभ करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुमन कुमारी, सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग शरती शर्मा, सहायक अभियंता लोक निर्माण अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed