फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drinking water crisis in Nangal-Badhal, supply is getting on the sixth day

नंगल-बढाल में पेयजल संकट गहराने से जनता बेहाल

Sun, 10 Apr 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Nangal-Badhal, supply is getting on the sixth day
रे (कांगड़ा)। पारा चढ़ने के साथ ही नंगल-बढाल में पेयजल संकट गहरा गया है। पर्याप्त मात्रा में पानी न मिलने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। विकास खंड फतेहपुर की पंचायत नंगल के मोहल्ले बढाल और नंगल में लोगों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ है। इसके चलते क्षेत्र के ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जतिंद्र सिंह पठानिया, सुनील कुमार, पंडित मूलराज शर्मा, अरविंद, सीमा देवी, शमो, राधिका, रेणुका, ज्योति, नेहा, पवन, जगदेव, सचिन आदि लोगों का कहना है कि पानी पांचवें व छठे दिन आता है। आखिर विभाग हमारी पंचायत के साथ सौतेला व्यवहार क्यों कर रहा है। सरकार जल जीवन मिशन के तहत कई प्रकार की योजनाएं चला रही है। इसके बावजूद जरूरत के अनुसार पानी न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हैंडपंप लगाने का लक्ष्य रखा है। चेकडैम की योजना शुरू की गई और पानी की टंकियां बनाई गईं। इसके बावजूद लोगों को पेयजल संकट से निजात नहीं मिल पा रही है। हालत यह हो गई है कि अनेक गांवों में कुएं भी सूख चुके हैं। पोखर और तालाब तो पहले ही उपेक्षा के शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

समस्त ग्रामवासियों ने जल शक्ति विभाग फतेहपुर, जल शक्ति मंत्री व प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि हर दिन पानी मुहैया करवाया जाए। इसके साथ ही जिस टैंक से हमें पानी की सप्लाई आती है, उसकी नियमित रूप से सफाई करवाई जाए। इस संदर्भ में जल शक्ति मंत्री मोहिंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि जल्द ही विभाग से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ क्षेत्र में पाइप डालने की जरूरत : रोहित
कनिष्ठ अभियंता रोहित चौधरी का कहना है कि कुछ जोन में थोड़ी सी मुश्किल आ रही है, वहां पाइपलाइन डालने की जरूरत है। बाकी स्थानों पर तीसरे दिन पानी पहुंच जाता है। जिस टैंक से पानी की सप्लाई जाती है, उसे भी 10-15 दिन पहले साफ करवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed