{"_id":"6a1f2ec06bb516e44e024eb1","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-five-wards-of-sidhpur-ghad-kangra-news-c-95-1-kng1034-237313-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सिद्धपुर-घाड़ के पांच वार्डों में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सिद्धपुर-घाड़ के पांच वार्डों में गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। जल शक्ति विभाग जवाली के अंतर्गत सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के वार्ड नंबर 2, 4, 7, 8 और 9 के निवासी लगभग एक सप्ताह से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान निर्मल सिंह पठानिया ने निजी खर्च पर टैंकरों के माध्यम से प्रभावित वार्डों में पेयजल उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की है। इससे स्थानीय लोगों को कुछ राहत मिली है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के संबंध में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक शर्मा और फील्ड इंचार्ज जेई निर्मल सिंह को दूरभाष के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। इसके बावजूद अभी तक विभाग की ओर से उपरोक्त वार्ड में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विभाग की उदासीनता के कारण ग्रामवासियों में इस बात की लेकर भारी रोष व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि यदि विभाग की ओर से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती है तो पंचायत के ग्रामीणों को मजबूर होकर जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों संजय पठानिया, बलवान गुलेरिया, अमर सिंह, देव, पिंका, गिरधारी, केशव, अजय सिंह, रमेश चंद, विजय कुमार, चैन सिंह, राकेश कुमार, जोगिंदर सिंह, इंद्र सिंह, सरिता देवी, अंजना देवी आदि ने भी विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को शीघ्र बहाल कर उन्हें इसे परेशानी से राहत दिलाएं।
-- -- -- -- -- -- -- -
पंचायत चुनाव के चलते मेरी ड्यूटी अन्यत्र लगी हुई थी। मुझे उपरोक्त समस्या के बारे में एक दिन पहले ही जानकारी मिली है। बुधवार को ही विभागीय टीम को भेजकर लोगों की समस्या का निदान कर दिया जाएगा। -दीप सिंह, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग उपमंडल जवाली