फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dr. Ankaj of Agricultural University received International Travel Award

Kangra News: कृषि विवि के डॉ. अंकज को मिला अंतरराष्ट्रीय यात्रा पुरस्कार

Sun, 18 May 2025 08:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 18 May 2025 08:33 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ankaj of Agricultural University received International Travel Award
नीदरलैंड में अंतरराष्ट्रीय पशु कल्याण कांग्रेस में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

प्रवासी बकरी कल्याण पर अग्रणी शोध के लिए मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी

पालमपुर (कांगड़ा)। चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के वैज्ञानिक नीदरलैंड में अंतरराष्ट्रीय पशु कल्याण कांग्रेस में भाग लेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान महाविद्यालय के पशुधन फार्म परिसर विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. अंकज ठाकुर को नीदरलैंड के यूट्रेक्ट में इंटरनेशनल सोसायटी फॉर एप्लाइड एथोलॉजी (आईएसएई) 2025 कांग्रेस में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है, जो 4 से 8 अगस्त तक आयोजित होगी।
डॉ. ठाकुर को पशु व्यवहार और कल्याण विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय यात्रा पुरस्कार से सम्मानित किया है। गौरतलब है कि 112 अंतरराष्ट्रीय आवेदकों में से चुने गए डॉ. अंकज ठाकुर का शोध अपनी अंतरराष्ट्रीय योग्यता और अंतरराष्ट्रीय पशुधन कल्याण प्रणालियों पर संभावित प्रभाव के लिए सामने आया। यह शोध डॉ. एमएल काम्बोज (राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल) और डॉ. पीके डोगरा (पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय) के मार्गदर्शन में किया गया था।
विज्ञापन

डॉ. ठाकुर को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कुलपति डॉ. नवीन कुमार ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान न केवल विश्वविद्यालय की वैज्ञानिक उत्कृष्टता को दर्शाता है, बल्कि विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय छवि को भी बढ़ाता है। पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान महाविद्यालय के डीन डॉ. एके पांडा और पशुधन फार्म परिसर के प्रमुख डॉ. शिवानी कटोच ने भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed