फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   DPS Khabli first in senior secondary quiz

दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास से प्राप्त हो सकता हर लक्ष्य : भूपेंद्र

Sat, 09 Nov 2024 07:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 09 Nov 2024 07:47 PM IST
विज्ञापन
DPS Khabli first in senior secondary quiz
शहीद विक्रम बतरा कालेज की छात्रों ने थाना पालमपुर का किया भ्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के राजनीति विभाग तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने शनिवार को स्थानीय पालमपुर थाना में डॉ. शैलजा वासुदेवा और डॉ. आशु फुल्ल के दिशा निर्देशन में शैक्षणिक भ्रमण किया । इस दौरा विद्यार्थियों ने थाने की कार्यप्रणाली और विभिन्न विधाओं के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने अपने वक्तव्य से विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों से परिचित करवाया। विभिन्न मेजर एक्टों जैसे भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता, सिविल प्रक्रिया संहिता और हिंदू कानून, पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, ट्रैफिक नियम, हेल्पलाइन, नशा वृत्ति और तस्करी, सोशल नेटवर्किंग में निरंतर बढ़ते अपराधों आदि विषयों की बारीकियों से परिचित करवाया तथा सारगर्भित जानकारी दी।
विज्ञापन

भूपेंद्र ठाकुर के अतिरिक्त इन्वेस्टिगेटिंग अफसर सुरेश ने भी विद्यार्थियों को ट्रैफिक व्यवस्था, हेल्पलाइन, सीआरपीसी के तथ्यों और एफआईआर दर्ज करने के तरीकों से परिचित करवाया। डॉ. शैलजा ने बहुपयोगी और विस्तृत वक्तव्यों के लिए थाना प्रभारी भूपेंद्र और सुरेश का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed