फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Doubts over permission for BJP rally at Zorawar Stadium

Kangra News: जोरावर स्टेडियम में भाजपा की रैली के लिए अनुमति पर संशय

Wed, 03 Dec 2025 09:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 09:24 AM IST
विज्ञापन
Doubts over permission for BJP rally at Zorawar Stadium
धर्मशाला। तपोवन के पास जोरावर स्टेडियम में चार दिसंबर को प्रस्तावित भाजपा की प्रदेश स्तरीय आक्रोश रैली के स्थल को लेकर संशय है। यहां रैली के आयोजन को लेकर प्रशासन और पुलिस के बीच अनुमति को लेकर माथापच्ची चल रही है।
विज्ञापन

भाजपा ने स्टेडियम को रैली स्थल बनाने का आग्रह किया है, जबकि पुलिस का तर्क है मैदान की क्षमता केवल चार-पांच हजार लोग है। रैली में छह से आठ हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। इससे मैदान में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

जोरावर स्टेडियम विधानसभा भवन के समीप है, जहां इस समय शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस मुद्दे पर मंगलवार को सदन में भी चर्चा हुई।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मैदान की क्षमता चार हजार लोगों की है और यदि भीड़ इससे अधिक हुई तो रैली के लिए वैकल्पिक स्थल पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न ने बताया कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कांगड़ा से दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्हीं के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि रैली शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न हो, और किसी भी तरह की अराजक स्थिति उत्पन्न न हो। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed