फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Don't give your mobile to strangers, you could be duped.

Kangra News: अनजान को न दें मोबाइल, लग सकती है मोटी चपत

Thu, 09 Oct 2025 02:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Don't give your mobile to strangers, you could be duped.
धर्मशाला। लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ करने के लिए ठगों की ओर से हर रोज नए-नए पैंतरे अपनाए जा रहे हैं। अब ऑनलाइन स्कैम के अलावा फोन करने के बहाने ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। फोन की बैटरी बंद होने अथवा फोन न होने की बात कहकर यह ठग अनजान लोगों से फोन लेकर राशि की ट्रांजेक्शन कर रहे हैं। जिले में इस ठगी के दो लोग शिकार भी हो चुके हैं। इनसे 20 हजार रुपये ठगे गए हैंं। ठगी का शिकार हुए लोगों ने इसके बारे में साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी करने के लिए पूर्व में शातिरों की ओर से कॉल मर्ज कर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया जा रह था। कॉल मर्जिंग के इन मामलों में अब लोगों में जागरूकता आने के बाद कुछ हद तक अंकुश भी लगा है। वहीं, अब शातिर ठगी के मामलों को अंजाम देने के लिए फोन करने के बहाने से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। कॉल करने के दौरान फोन अनलॉक होने के कारण शातिर मौका देखकर यूपीआई एप से ट्रांजेक्शन कर रहे हैं। शातिर भीड़ वाले क्षेत्र में अनजान लोगों पर नजर रखकर मौका देखकर पूरी चालाकी से इस प्रक्रिया को अंजाम दे रहे हैं। साइबर थाना में पहुंची शिकायतों में भी पीड़ितों ने बताया कि अनजान व्यक्ति की ओर से केवल कॉल करने के लिए फोन लिया गया था, लेकिन उनके खाते से राशि अचानक अन्य खाते में चली गई।
विज्ञापन

इससे पहले धर्मशाला और गगल क्षेत्र में कॉल करने के बहाने मोबाइल से सिम निकालकर ठगी के मामले भी सामने आ चुके हैं। इनमें शातिरों ने दुकानदारों को ही अपना निशाना बनाया था। दुकान पर सामान खरीदने के दौरान मालिक से बात करने के बहाने फोन लेकर दुकानदारों को बातों में उलझा कर सिम निकालकर ठगी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी साइबर क्राइम पुलिस थाना धर्मशाला प्रवीण धीमान ने बताया कि अनजान व्यक्तियों को अपने मोबाइल फोने कॉल करने को देने के दौरान लोगों से ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। किसी अनजान को फोन नहीं देना चाहिए और अपने फोन और यूपीआई एप के पासवर्ड को अलग-अलग रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed