फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Domestic violence is overshadowing seven rounds in Kangra

कांगड़ा में सात फेरों पर भारी पड़ रहा घरेलू हिंसा का वार

Wed, 12 Jan 2022 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Domestic violence is overshadowing seven rounds in Kangra
धर्मशाला। प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला कांगड़ा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार कर रहा है, लेकिन जिले में अभी भी घरेलू महिलाओं पर अत्याचारों में कमी नहीं आई है। जहां एक तरफ नारी को देवी का दर्जा दिया जाता है। वहीं, जिले में आज भी कुछ विकृत मानसिकता के लोग महिलाओं पर अत्याचार करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

इसी का कारण है कि घरेलू हिंसा के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते साल दिसंबर माह तक ही जिले भर में घरेलू हिंसा के 787 मामले आ चुके हैं। वहीं, 2020-21 की बात करें तो जिले में 949 महिलाओं को घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा था। आंकड़ों के देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जिले में आने वाले समय में इनमें वृद्धि ही होगी। आलम यह है कि सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का वचन लेने वाले पति और पत्नी अब प्रशासन एवं न्यायालय का दरवाजा खटखटाने लगे हैं।
विज्ञापन

हालांकि घरेलू हिंसा के बढ़ रहे मामलों में कोरोना महामारी को भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है। प्रदेश में दो साल में लॉकडाउन के कारण पति और पत्नी के साथ रहने की वजह से घरेलू हिंसा में एक तरफ जहां भारी इजाफा हुआ, वहीं कई रिश्ते टूटने के कगार पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविरों में किया घरेलू हिंसा को रोकने के प्रति जागरूक : रंजीत
महिला एवं बाल विकास विभाग जिला परियोजना अधिकारी रंजीत सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से समय-समय पर घरेलू हिंसा को रोकने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से निर्मित वन स्टाप केेंद्रों में विभाग के टीम की घरेलू हिंसा से संबंधित दंपतियों को जागरूक कर मामलों को सुलझा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed