फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Doing politics over samosas and chicken is a small thing for BJP

समोसे और मुर्गे पर राजनीति करना भाजपा के लिए छोटी बात : शांतनु

Mon, 16 Dec 2024 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 16 Dec 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Doing politics over samosas and chicken is a small thing for BJP
धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते कांग्रेस के कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के पर्यवेक्षक शांतनु च
धर्मशाला। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, भाषा और जातियों पर राजनीति करने वाली भाजपा के लिए समोसा और मुर्गा पर राजनीति करना छोटी बात है। कांग्रेेस इस पर ध्यान नहीं देती है। बिलासपुर में प्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के जश्न में जनसमर्थन को देखने के बाद अब भाजपा केवल आक्रोश ही कर सकती है।
विज्ञापन

रविवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कांगड़ा-चंबा पर्यवेक्षक शांतनु चौहान ने कहा कि भाजपा ने सरकार को गिराने के बड़े प्रयास किए, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके। इस दौरान कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक इंदौरा मलेंद्र राजन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन का पुनर्गठन किया जा रहा है। इसके लिए रविवार को जिला कांगड़ा के नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर फीडबैक लिया है। जनवरी के अंत या फरवरी के मध्य तक संगठन के नए पदाधिकारियों की तैनाती कर दी जाएगी। संगठन में युवाओं और यदि किसी कार्यकर्ता की अनदेखी हुई है तो उसको आगे लाया जाएगा। संगठन में पहले ब्लॉक और जिला स्तर पर कमेटियों का गठन होगा, उसके बाद राज्य स्तर पर नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों के भाजपा में जाने को कांग्रेस को नहीं हुआ नुकसान
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कांगड़ा-चंबा पर्यवेक्षक शांतनु चौहान ने कहा कि कांग्रेस से भाजपा में गए विधायकों से पार्टी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता मजबूती से संगठन-पार्टी के साथ खड़े हैं। बिलासपुर में सरकार के जश्न के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बोलने से रोकने के सवाल पर शांतनु ने कहा कि उन्हें बोलने से नहीं रोका गया है। हो सकता है कि उन्हें कुछ और बिंदुओं पर बोलने के लिए कहा गया हो। इसकी ज्यादा जानकारी प्रतिभा सिंह ही दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed