{"_id":"65ecca18674935c34e0ab5ac","slug":"doctors-from-all-over-the-country-will-gather-in-dehra-anurag-will-inaugurate-the-camp-kangra-news-c-95-1-ssml1008-128150-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: देहरा में जुटेंगे देश भर के डॉक्टर, अनुराग करेंगे शिविर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: देहरा में जुटेंगे देश भर के डॉक्टर, अनुराग करेंगे शिविर का शुभारंभ
Sun, 10 Mar 2024 02:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। रविवार को केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हमीरपुर अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रवासी रविवार सुबह नौ बजे से पहुंच कर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करा सकते हैं। पूर्व मंत्री रमेश धवाला और लाभार्थी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विवेक पठानिया ने बताया कि देश भर से 50 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य शिविर के लिए देहरा पहुंच गई है।
अलग-अलग विशेषज्ञताओं जैसे हृदय रोग, किडनी रोग, हार्मोन रोग, कैंसर, बाल चिकित्सा, त्वचा, कान-नाक-गला, न्यूरोलॉजी, स्त्री रोग, दंत चिकित्सा, प्रसूति रोग आदि के डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे और दवाइयां भी निःशुल्क दी जाएंगी। अनुराग सिंह ठाकुर इस शिविर का शुभारंभ रविवार को सुबह 9 बजे करेंगे। इस स्वास्थ्य शिविर की तैयारियां बड़े स्तर पर रामलीला मैदान मे चल रही हैं। क्षेत्र के गांव-गांव तक स्वास्थ्य शिविर की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अवसर का लाभ उठा सकें। 10 मार्च को विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ रामलीला मैदान मे आयोजित शिविर में सुबह 9 बजे से मौजूद रहेंगे और आवश्यक स्वास्थ्य सहायता निशुल्क प्रदान करेंगे।