फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Doctors, Engineers and Administrative Officers

कांगड़ा जिले के टॉपरों के इंटरव्यू

Wed, 29 Jun 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Doctors, Engineers and Administrative Officers
नौंवां स्थान दसवीं की परीक्षा में प्रदेशभर में नौवें स्थान पर रही लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल जवा? - फोटो : Kangra
धर्मशाला। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिले के आठ विद्यार्थियों ने प्रदेश की मेरिट सूची में जगह बनाई है। इनमें से कोई सेना अधिकारी, कोई इंजीनियर तो काई डॉक्टर बन कर देश की सेवा करना चाहता है।
विज्ञापन

सेना में अधिकारी बनना चाहती हैं रीवा (10वां रैंक)
खैरा (कांगड़ा) । राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खैरा की छात्रा रीवा ने दसवीं की परीक्षा में 700 में से 684 अंक प्राप्त कर स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी मेरिट में दसवां स्थान अर्जित किया है। रीवा के पिता राजीव कुमार दुकानदार हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। रीवा का कहना है कि वे स्कूल में पढ़ाई के बाद घर में दिन में चार से पांच घंटे की पढ़ाई करती हैं, जबकि इसके अलावा खेल के तौर पर बैडमिंटन और वॉलीबाल भी खेलती हैं। रीवा का सपना सेना में बतौर अधिकारी बन देश सेवा करने का है। रीवा ने अपनी उपलब्धि का इसका श्रेय अपने माता-पिता, दादा और गुरुजनों को दिया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य और स्टाफ ने रीवा और परिवार को बधाई देते हुए अन्य बच्चों को भी रीवा की उपलब्धि से सीख लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं सूजल (7वां रैंक)
फतेहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल फतेहपुर की सूजल पुत्री राजेंद्र कुमार ने 687 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान हासिल किया है। सूजल के पिता राजेंद्र कुमार कृषक हैं, जबकि माता निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। बेटी के टॉप-10 में आने के कारण परिजनों में खुशी की लहर है। सूजल ने बताया कि वह प्रतिदिन छह घंटे पढ़ाई करती है। सूजल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, अध्यापकों व कड़ी मेहनत को दिया है। सूजल ने कहा कि वह भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियर बनना चाहता है अंकित (10वां रैंक)
परागपुर (कांगड़ा)। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परागपुर के छात्र अंकित कुमार पुत्र अनिल कुमार ने प्रदेश भर में 97.71 (684/700) प्रतिशत अंक लेकर 10वां स्थान प्राप्त किया है। अंकित ने बताया कि वह वैष्णो मां के दर्शन के लिए परिवार सहित गए हैं। अंकित कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों और माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य इंजीनियर बनकर देश सेवा करने का है।
सेना में जाकर पिता की तरह देश सेवा करना चाहती है अंकिता ( छठा रैंक)
शाहपुर (कांगड़ा)। दसवीं के परीक्षा परिणाम में शाहपुर के महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल सिहंवा की छात्रा अंकिता ने प्रदेश भर में छठा स्थान हासिल किया है। अंकिता पुत्री चमन सिंह चंबा जिले के सिहुंता के द्रम्मनाला की रहने वाली हैं। अंकिता ने 688 अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल एमडी कर्नल एसएस राणा, प्रचार्य शालिनी राणा ने अंकिता, उनके माता-पिता और अध्यापकों को बधाई दी है। अंकिता के पिता सेना में कार्यरत हैं। स्कूल प्राचार्य शालिनी राणा ने बताया कि इससे पहले बैच के आठ में से पांच बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक लिए हैं। अंकिता ने मेरिट में छठा स्थान प्राप्त किया है। अंकिता अपने पिता की तरह सेना में जाकर देश सेवा करना चाहती हैं।
छह घंटे की पढ़ाई ने साहिल को दिलाया 10वां रैंक (10वां रैंक)
शाहपुर (कांगड़ा)। डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू के साहिल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में 10वां स्थान पाया है। साहिल शर्मा मूल रूप से जिला चंबा के भरमौर स्थित छोटे से गांव पालदा के रहने वाले हैं। उनके पिता डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू फिजिकल एजूकेशन के अध्यापक हैं। उनका परिवार वर्तमान में कुछ साल से शाहपुर स्थित द्रमण में रहता है। साहिल की इस उपलब्धि पर स्कूल के क्षेत्रीय अधिकारी जीके भटनागर और स्कूल प्रबंधक संजीव ठाकुर ने बधाई दी है। साहिल शर्मा ने बताया कि अगर हम शुरू से ही पढ़ाई की तरफ ध्यान दें तो पेपर के समय कोई समस्या नहीं आती है। साहिल ने बताया कि वह प्रतिदिन लगभग 6 घंटे पढ़ाई करता था। उसकी सफलता के पीछे उसके माता-पिता, अध्यापक वर्ग, स्कूल के प्रधानाचार्य जयदेव शर्मा का विशेष हाथ रहा है। साहिल का सपना है कि वह एनडीए की परीक्षा पास देश सेवा करे।
डॉक्टर बन लोगों की सेवा करना चाहती है नेहा (9वां रैंक)
जवाली (कांगड़ा)। लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल जवाली की नेहा टॉप टेन में स्थान बनाकर स्कूल और जवाली का नाम रोशन किया। नेहा ने 700 अंकों में से 685 अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में नाम रोशन किया है। नेहा के पिता संतोष कुमार शिक्षा विभाग में मुख्य शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि माता रेखा देवी भी शिक्षा विभाग में बतौर भाषा अध्यापक कार्यरत हैं। नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों सहित अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। नेहा ने बताया कि डॉक्टर बनना मेरा सपना है तथा डॉक्टर बनकर गरीब जनता की सेवा करूंगी।
इंजीनियर बनना चाहती है कोमल (10वां रैंक)
बैजनाथ (कांगड़ा)। बिनवा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कोमल ने 700 में से 684 अंक लेकर प्रदेशभर में 10वां स्थान प्राप्त किया है। टिकरी गांव की रहने वाली कोमल ने बताया कि रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई करती थी और आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती हैं। कोमल के पिता कालिदास निजी कंपनी में कार्यरत हैं और मां मधुबाला गृहिणी हैं। कोमल ने सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों और अध्यापकों को दिया है। स्कूल की प्रिंसिपल रेनू शर्मा ने कोमल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

स्पेस साइंस में अपना भविष्य संवारेगी इरा रिहान (नौंवा रैंक)
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर के इरा रिहान ने 700 में से 685 अंकों के साथ प्रदेश भर में नौवां स्थान हासिल किया है। पालमपुर के स्पेक्ट्रम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा इरा रिहान शुरू से ही होनहार रही हैं और लगातार शानदार अंक प्राप्त करती रही है। पत्रकार जयदीप रिहान और गृहिणी शिवाली रिहान की बेटी इरा रिहान एनडीए या स्पेस साइंस में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों, अध्यापकों व सहपाठियों के साथ अपनी बड़ी बहन रिया को देती हैं। स्कूल के प्रबंधक रमन अवस्थी और प्रिंसिपल शिखा अवस्थी कहते हैं कि इरा शुरू से ही प्रतिभाशाली छात्रा रही है और इसकी उपलब्धि से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed