फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Do research to solve the problems of horticulture: Kaushal

फलों, सब्जियों के विकास के लिए किसानों को उपलब्ध करवाएं जानकारी: डॉ परविंदर

Sat, 07 Aug 2021 08:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
Do research to solve the problems of horticulture: Kaushal
नूरपुर (कांगड़ा)। डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ परविंदर कौशल ने शनिवार को जाच्छ स्थित क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में चल रही विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

संस्थान के वैज्ञानिकों से भी वर्तमान में चल रहे अनुसंधान और पौध उत्पादन की जानकारी हासिल की। संस्थान के सह निदेशक डॉ. अतुल गुप्ता ने उन्हें विभिन्न अनुसंधान और प्रसार गतिविधियों की जानकारी दी। संस्थान के अन्य वैज्ञानिकों डॉ. विपन गुलेरिया, डॉ. राजेश कलेर, डॉ. धर्मिंदर कुमार और डॉ. विश्व गौरव चंदेल ने भी अपने अनुसंधान की जानकारी उपकुलपति के समक्ष प्रस्तुत की।
विज्ञापन

उपकुलपति ने अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों को निर्देश दिए कि वे बागवानी और वानिकी क्षेत्र में वर्तमान में आ रही समस्याओं के निपटारे के लिए अनुसंधान करें। हमें फलों, सब्जियों और जंगली पौधों के विकास के लिए नर्सरी प्रबंधन से लेकर उत्पादन तक समग्र जानकारी किसानों को उपलब्ध करवानी चाहिए। इसके बाद उपकुलपति ने जवाली तहसील के अनूही में धौलाधार मशरूम प्लांट का भी दौरा किया। उन्होंने मशरूम प्लांट के संस्थापक और मालिक डॉ. सुनील दत्त की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed