फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Do not give honey, water or gruel to the baby before six months: Dr. Sumit

छह महीने से पहले शिशु को न दें शहद, पानी या घुट्टी : डॉ. सुमित

Wed, 06 Aug 2025 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 06 Aug 2025 05:25 AM IST
विज्ञापन
Do not give honey, water or gruel to the baby before six months: Dr. Sumit
इच्छी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाएं और अन्य। -स्रोत: विभाग
धर्मशाला। छह माह की आयु से पूर्व शिशु को शहद, घुट्टी, पानी या कोई अन्य ठोस या तरल आहार देना संक्रमण व कुपोषण को आमंत्रण देना है। इस दौरान केवल मां का दूध ही पर्याप्त व पोषणकारी होता है। यह बात जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमित शर्मा ने विश्व स्तनपान सप्ताह पर आयोजित जिला स्तरीय जनजागरूकता कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इच्छी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुमित शर्मा ने की। कार्यक्रम में डॉ. सुमित शर्मा ने स्तनपान व पूरक आहार से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जन्म से छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध देना चाहिए। छह माह के बाद पूरक आहार की शुरुआत करें और दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखें। इस दौरान पौष्टिक, अर्ध-ठोस आहार आवश्यक है। स्तनपान तकनीक और सही हाथ धोने की विधि का प्रयोगात्मक प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मातृत्व स्वास्थ्य और स्वच्छता पर भी की चर्चा
इस अवसर पर जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी हेमलता नेगी और स्वास्थ्य शिक्षिका अर्चना गुरंग ने गर्भवती महिलाओं व स्तनपान कराने वाली माताओं को स्तनपान के लाभ, शिशु के संपूर्ण विकास में इसकी भूमिका, स्वच्छता और मातृत्व स्वास्थ्य पर जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन स्तनपान को बढ़ावा देने और स्वस्थ मातृत्व व सशक्त बचपन के संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed