{"_id":"68e18aeaa48a7c341f02c50e","slug":"do-not-give-cough-medicine-to-children-under-two-years-of-age-kangra-news-c-95-1-kng1004-199349-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ‘दो वर्ष से कम बच्चों को न दें खांसी की दवा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ‘दो वर्ष से कम बच्चों को न दें खांसी की दवा’
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बच्चों में खांसी की दवाओं के विवेकपूर्ण (रैशनल) उपयोग को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशालय की ओर से जारी इस परामर्श में स्पष्ट किया गया है कि दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को खांसी और सर्दी की दवाएं नहीं दी जानी चाहिए। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए भी इन दवाओं का इस्तेमाल अत्यंत सावधानी और चिकित्सकीय देखरेख में ही किया जाना चाहिए। दवाओं की उचित मात्रा, कम अवधि और एक से अधिक दवाओं के संयोजन से बचने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा है कि बच्चों के उपचार में सबसे पहले बिना दवा वाले उपाय जैसे पर्याप्त पानी पीना, आराम और सहायक देखभाल अपनाई जानी चाहिए। साथ ही सभी स्वास्थ्य संस्थानों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि दवाएं गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज के तहत बनी हों। इसी संदर्भ में नूरपुर में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर प्यार चंद ठाकुर ने नूरपुर और इंदौरा क्षेत्र के सभी सरकारी-निजी अस्पतालों, पीएचसी, सीएचसी और मेडिकल संस्थानों में इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा है, जिससे बाल रोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इसके बावजूद अगर कोई निजी क्लीनिक या आरएमपी इन दवाइयों का इस्तेमाल करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।