फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   District-level Under-19 sports competition kicks off in Kalyada.

Kangra News: कल्याड़ा में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

Fri, 18 Sep 2026 03:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 18 Sep 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
District-level Under-19 sports competition kicks off in Kalyada.
रैत (कांगड़ा)। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्याड़ा में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 15 जोन के लगभग 610 प्रतिभागी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक ने कहा कि विद्यार्थी खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रह सकते हैं। केवल सिंह पठानिया ने इस दौरान कल्याड़ा स्कूल के खेल मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल परिसर में एक हैंडपंप स्थापित करने की भी घोषणा की। कल्याड़ा में जल्द ही लगभग 80 लाख रुपये की लागत से ओबीसी भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अपनी ओर से 15 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकु, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलविंद्र गुलरिया, शिक्षा उपनिदेशक अजय समयाल, पूर्व प्रधान कल्याड़ा बलबीर चौधरी, प्रधानाचार्य अजय शर्मा, प्रधान कल्याड़ा नीलम चौधरी, प्रधान नगणपट्ट सुशील और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed