फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   District level Nagni fair started with procession

Kangra News: शोभायात्रा के साथ जिला स्तरीय नागनी मेला शुरू

Sun, 20 Jul 2025 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 20 Jul 2025 07:13 AM IST
विज्ञापन
District level Nagni fair started with procession
नागनी माता मंदिर में माथा टेकते हुए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा। स्रोत: आयोजक
नूरपुर (कांगड़ा)। श्रावण और भाद्र मास में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध जिला स्तरीय नागनी माता मेले का शुभारंभ शनिवार को भव्य शोभायात्रा के साथ नागनी पंचायत में हुआ। इसमें उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शोभायात्रा की अगुआई की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मंदिर कमेटी से आग्रह किया कि भविष्य में जनकल्याण से जुड़े कार्यों में भी योगदान दें। विशेष रूप से टीबी रोगियों को पोषण किट प्रदान करने के लिए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर कार्यालय को सहयोग देने और निक्षय मित्र बनने का भी आह्वान किया। बारिश के मौसम को देखते हुए उपायुक्त ने मंदिर कमेटी और पंचायत को जल निकासी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने नागनी पंचायत को सुझाव दिया कि वह 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत सैनिटाइजेशन से संबंधित मद में बजट का प्रावधान करें ताकि मंदिर परिसर में सफाई से संबंधित कार्य किए जा सकें। उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि मेले के दौरान उत्पन्न कूड़े-कचरे का निपटान पंद्रेहड़ स्थित कचरा संयंत्र में सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर एसडीएम अरुण शर्मा, एएसपी धर्म चंद वर्मा, तहसीलदार राधिका सैनी, बीडीओ अशोक कुमार, बीएमओ डॉ. दिलवर सिंह, मंदिर कमेटी के प्रधान विशाल कटोच, उपप्रधान बलकार सिंह, सचिव प्रीतम मन्हास, नागनी पंचायत की प्रधान राजवंत कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed