फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   District administration alert to deal with Kovid: DC

कोविड से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क: डीसी

Wed, 12 Jan 2022 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
District administration alert to deal with Kovid: DC
धर्मशाला के जिला परिषद हाल में होम आईसोलेशन किट सेंटर का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त डा. निपुण जिं - फोटो : Kangra
धर्मशाला। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कोविड के संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग और सतर्क है।
विज्ञापन

इसके लिए जिला परिषद हॉल में कोविड के संक्रमण से निपटने के लिए दवाइयां, ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलिंडर आदि का पर्याप्त मात्रा में भंडारण किया जाएगा। जिला परिषद हॉल से कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए आइसोलेशन किट्स भी वितरित की जाएंगी। बुधवार को उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, एडीएम रोहित राठौर ने जिला परिषद हॉल में दवाइयां आदि के स्टाक भी निरीक्षण किया। डीसी ने कहा कि कोविड से निपटने के लिए नूरपुर, परौर, टांडा में कोविड अस्पताल क्रियाशील हैं, जबकि जिले में 1200 के करीब ऑक्सीजन सहित बैड्स की क्षमता सरकारी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध है।

उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में कोविड टेस्टिंग को भी बढ़ाया जा रहा है, ताकि संक्रमण को प्रारंभिक तौर पर ही फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग जरूरी है। इसके लिए उपमंडलाधिकारियों को भी नियमित तौर पर निरीक्षण के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed