फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Discussions begin on claims of spending Rs 52 lakh in Paragpur-Garli heritage villages

Kangra News: परागपुर-गरली धरोहर गांवों में 52 लाख खर्च का दावे पर चर्चाएं शुरू

Thu, 04 Dec 2025 07:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 04 Dec 2025 07:19 AM IST
विज्ञापन
Discussions begin on claims of spending Rs 52 lakh in Paragpur-Garli heritage villages
परागपुर (कांगड़ा)। गरली और परागपुर धरोहर गांवों को लेकर मंगलवार को विधानसभा में किए गए सरकारी दावों ने क्षेत्र में बहस छेड़ दी है। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि परागपुर गांव पर 52 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। स्थानीय संगठनों के लिए यह बात अविश्वसनीय और हैरान करने वाली रही।
विज्ञापन

गांव की गलियों से लेकर लोगों की बैठकों तक यही सवाल उठ रहा है कि यह 52 लाख रुपये वास्तव में कहां और किस काम में खर्च हुए। युवा विकास मंडल परागपुर के संयोजक शिव शाह और परागपुर विकास परिषद के संयोजक हंसराज शाह ने कहा कि यह खर्च सिर्फ कागजों में नजर आता है, जमीन पर कोई बदलाव या सुधार दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन

दोनों गांव धरोहर दर्जा पाए हुए हैं, लेकिन आज भी उनका हाल वर्षों से बदहाल जैसा ही है। स्थानीय संगठनों ने पर्यटन विभाग से मांग की है कि जनता को स्पष्ट किया जाए कि यह राशि कहां और किस कार्य में खर्च हुई। साथ ही, यह भी बताया जाए कि मुख्यमंत्री को यह जानकारी किस अधिकारी ने दी और यदि भ्रमित किया गया है तो उस अधिकारी का नाम और पद जनता के सामने लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed