{"_id":"69fcf3b3c6b365afcd036018","slug":"dirty-water-accumulated-on-the-road-due-to-sewerage-blockage-in-kaihariya-chowk-kangra-news-c-95-1-kng1047-233612-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कैहरियां चौक में सीवरेज जाम से सड़क पर गंदा पानी जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कैहरियां चौक में सीवरेज जाम से सड़क पर गंदा पानी जमा
विज्ञापन
कैहरियां चौक में नाली बंद होने पर सड़क पर खड़ा गंदा पानी
रैहन (कांगड़ा)। नगर परिषद जवाली के अंतर्गत कैहरियां चौक में सीवरेज अवरुद्ध होने से गंदा पानी सड़क के किनारे जमा हो गया है। इससे गंदगी फैल रही है और लोगों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय दुकानदारों और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को बदबू से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई नाली लंबे समय से बंद पड़ी हुई है। नाली की नियमित सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहने लगा है। कैहरियां चौक क्षेत्र का प्रमुख चौराहा होने के चलते यहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। बसों में चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी राजिंद्र कुमार, विक्की गुलेरिया, विशाल कुमार और विनय चौधरी ने बताया कि नाली बंद होने के बारे में एक माह पूर्व एसडीएम जवाली को शिकायत पत्र भी सौंपा गया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा यदि जल्द नाली की सफाई नहीं की गई तो बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एमएल शर्मा ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। विभाग की टीम को जल्द मौके पर भेजकर बंद नाली को खुलवाया जाएगा ताकि लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।