फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dirt stain on the forehead of the heritage village

Kangra News: धरोहर गांव के माथे के टीके पर गंदगी का दाग

Wed, 15 Oct 2025 02:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Dirt stain on the forehead of the heritage village
परागपुर (कांगड़ा)। भारत के पहले धरोहर गांव परागपुर का गौरव कहलाने वाला ऐतिहासिक तालाब परागपुर तहसील कार्यालय के पास स्थित है। इसे कभी गांव के माथे का टीका कहा जाता था। आज अपनी पहचान बचाने के लिए तरस रहा है। सरकारी उदासीनता और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही ने इस धरोहर को कूड़ेदान में बदलकर रख दिया है। जहां कभी विदेशी सैलानी इस तालाब की खूबसूरती को तस्वीरों में कैद कर दुनिया को भारत की जीवित विरासत दिखाते थे। आज वही तस्वीरें शराब की खाली बोतलों, गंदगी और खाद्य पदार्थों के कचरे से भरी जलधारा का सच बयां कर रही हैं।
विज्ञापन

परागपुर निवासी संजीव सोनी, अजय शर्मा, ऋषि सूद, भगवान दास, हंसराज शाह, अभिषेक सोनी, नीरज शर्मा, दिनेश कौल, शिव कुमार और सेंटी शाह ने चेतावनी दी है कि इस धरोहर की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं होगी। यदि प्रशासन ने फौरन सफाई और संरक्षण को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं की तो वह दिन दूर नहीं, जब यह ऐतिहासिक तालाब पूरी तरह कचरे का ढेर बन जाएगा। सरकार और पर्यटन विभाग का रवैया इस धरोहर स्थल के प्रति शुरू से ही उदासीन और नकारात्मक रहा है। नागरिकों ने मांग की है कि लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और इस अमूल्य धरोहर को उसका पुराना गौरव तुरंत लौटाया जाए।
विज्ञापन

- तालाब की स्थिति चिंता का विषय है और प्रशासन इस पर गंभीर है। इस मामले में पंचायत को जल्द पत्र लिखा जाएगा, जिससे सफाई और संरक्षण की ठोस प्रक्रिया शुरू की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चिराग शर्मा, सहायक आयुक्त एवं तहसीलदार परागपुर

- तालाब की देखरेख के संबंध में पंचायत सीधे तौर पर कोई कार्य नहीं करती है। तालाब का संपूर्ण प्रबंधन और रखरखाव एक स्थानीय कमेटी की ओर से किया जाता है। पंचायत का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है और न ही हम इसकी देखरेख के लिए कोई गतिविधि संचालित करते हैं। - मदन गोपाल, प्रधान, पंचायत परागपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed