फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dialysis unit will soon be established in Shahpur Hospital

शाहपुर अस्पताल में जल्द स्थापित होगी डायलिसिस यूनिट : पठानिया

Fri, 27 Dec 2024 08:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 27 Dec 2024 08:48 AM IST
विज्ञापन
Dialysis unit will soon be established in Shahpur Hospital
रैत में ब्लॉक कांग्रेस के वा​र्षिक सम्मेलन में उप मुख्य सचेतक केवल पठानिया और कांगड़ा-चंबा के प
रैत (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने शाहपुर अस्पताल के लिए अब तक नौ करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। 31 मार्च 2024 से पहले शाहपुर में डायलिसिस यूनिट स्थापित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी वीरवार को रैत में शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस के वार्षिक सम्मेलन में उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य शाहपुर को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाना है। कार्यक्रम में कांग्रेस के कांगड़ा-चंबा प्रभारी शांतनु चौहान ने कहा कि पार्टी तभी मजबूत रह सकती है जब उसका संगठन भी मजबूत होगा। उन्होंने 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को फिर से जीताने के लिए संगठन को अभी से मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

शाहपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत राणा ने दो वर्ष में किए गए कार्यों की जानकारी दी और कांग्रेस संगठन के बारे में विस्तार से बताया। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष करण पठानिया ने संगठन को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की और पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed