फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala: Winning players honored in district level badminton competition

धर्मशाला: जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Sat, 11 Oct 2025 03:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Oct 2025 03:36 PM IST
सार

 प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि सिटी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कांगड़ा के प्रबंधक निदेशक डॉक्टर आशीष गर्ग द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि की ओर से विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Dharamshala: Winning players honored in district level badminton competition
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित - फोटो : संवाद

विस्तार

इंडोर स्टेडियम में जिला बैडमिंटन संघ की ओर से जिला स्तरीय मिनी अंडर 11 तथा सब जूनियर अंडर 13 बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि सिटी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कांगड़ा के प्रबंधक निदेशक डॉक्टर आशीष गर्ग द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि की ओर से विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता रहे खिलाड़ियों को बधाई और जिला स्तर से चयनित खिलाड़ी जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई। इस मौके पर जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समापन समारोह में जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी सुनील मनोचा, विशाल मिश्रा, संदीप ढींगरा विक्रम चौधरी, प्रदीप चड्ढा, गौरव चड्ढा, विकास सूद, पवन चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि अंडर-11 लड़कों की एकल मुकाबले में राजवीर सिंह पटियाल विजेता तथा आदर्श उपविजेता रहे। अंडर-11 लड़कियों के एकल मुकाबले में निरोसा रावत विजेता तथा हजल भाटिया उपविजेता रहीं।

विज्ञापन


 अंडर-13 लड़कों के एकल मुकाबले में राजवीर राणा विजेता तथा तन्मय आर्य उपविजेता रहे।  अंडर-13 लड़कियों के एकल मुकाबले में आराध्या विजेता तथा रावया धीमान उपविजेता रही। अंडर-11 लड़कों के युगल मुकाबले में राजवीर सिंह पटियाल एवं आदर्श की जोड़ी विजेता तथा आयुष्मान पंडित एवं तरशीत की जोड़ी उपविजेता रही। अंडर-11 लड़कियों के युगल मुकाबले में निरोसा रावत एवं हजल भाटिया की जोड़ी विजेता तथा यशस्विनी चौधरी o कृषिका की जोड़ी उपविजेता रही। अंडर-13 लड़कों के युगल मुकाबले में राजवीर राणा व तन्मय आर्य की जोड़ी विजेता तथा आरव व दर्श चौरसिया की जोड़ी उपविजेता रही। अंडर 13 लड़कियों के युगल मुकाबले में आराध्या एवं रावया धीमान की जोड़ी विजेता तथा निधि एवं रिद्धिमा की जोड़ी उपविजेता रही। इस प्रतियोगिता में एकल मुकाबले के पहले चार खिलाड़ियों तथा युगल मुकाबले के विजेता एवं उपविजेताओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है सभी खिलाड़ी 12 अक्तूबर से लेकर 14 अक्टूबर तक शिमला में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed