फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala Marathon tomorrow...Caravan will run from SAI Stadium, traffic route will be changed

Kangra News: धर्मशाला मैराथन कल...साई स्टेडियम से दौड़ेगा कारवां, बदला रहेगा ट्रैफिक रूट

Wed, 24 Dec 2025 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 24 Dec 2025 07:37 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala Marathon tomorrow...Caravan will run from SAI Stadium, traffic route will be changed
धर्मशाला। कांगड़ा वैली कार्निवल-2025 के तहत 25 दिसंबर को धर्मशाला मैराथन होगी। धर्मशाला शहर में होने वाले इस बड़े आयोजन के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। साई स्टेडियम से शुरू होने वाली दौड़ के लिए आठ घंटे तक धर्मशाला शहर में ट्रैफिक रूट बदला रहेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 115 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैराथन मार्ग पर ट्रैफिक नियमों में बदलाव की अनुमति प्रदान की है। उपायुक्त ने बताया कि मैराथन सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। इस दौरान कानून व्यवस्था और ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए जिला पुलिस विशेष तैनात रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैराथन साई स्टेडियम धर्मशाला से शुरू होकर चिलगाड़ी, सर्किट हाउस, मैक्सिमस माॅल, कोतवाली बाजार, कंड, खनियारा, रक्कड़, फतेहपुर, सिद्धबाडी, दाड़ी और आईटीआई होते हुए पुनः साई स्टेडियम पर समाप्त होगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे आयोजन की सफलता के लिए यातायात व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें और निर्धारित मार्गों संबंधी निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल व्यवसायियों ने बढ़ाया मदद का हाथ
पर्यटन की दृष्टि से बड़ा मंच देने वाले इस आयोजन के लिए होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला भी मदद को आगे आई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल धीमान और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक पठानिया ने नगर निगम आयुक्त को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है। पदाधिकारियों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से धर्मशाला की सकारात्मक छवि वैश्विक स्तर पर उभरेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed