{"_id":"69bd3e34252c7848b50e88ca","slug":"dharamshala-colleges-shooting-range-which-has-been-closed-for-15-years-will-reopen-kangra-news-c-95-1-kng1044-225203-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला कॉलेज में 15 साल से बंद शूटिंग रेंज फिर खुलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला कॉलेज में 15 साल से बंद शूटिंग रेंज फिर खुलेगी
विज्ञापन
धर्मशाला। 15 साल से बंद पड़ी धर्मशाला कॉलेज स्थित शूटिंग रेंज एक बार फिर निशानेबाजों के लिए खुल जाएगा। इसके पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण के प्रदेश खेल विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही युवा शूटरों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
संसाधनों की कमी और रखरखाव के अभाव के कारण इसे बंद कर दिया गया था लेकिन अब खेल विभाग ने इस रेंज को दोबारा संवारने का फैसला लिया है। इस रेंज पर करीब दो करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी, जो कि खेल विभाग को मंजूर हो गई है। इस राशि से रेंज में अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग मिल सके।
नई सुविधाओं के साथ तैयार होने वाली यह शूटिंग रेंज स्थानीय खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगी। उन्हें अब अभ्यास के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। साथ ही नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी उभरने का बेहतर मौका मिलेगा।
विज्ञापन
प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि जिला खेल अधिकारी को आगे की योजना बनाने के लिए कहा गया है। उधर, जिला खेल अधिकारी रवि शंकर ने कहा कि खेल निदेशालय की ओर धर्मशाला में शूटिंग रेंज के लिए दो करोड़ की राशि जारी की गई है। जल्द इसे संवारा जाएगा।