{"_id":"690382ea811ee1525e09f4d4","slug":"dharamshala-a-team-became-the-winner-of-inter-academy-cricket-tournament-kangra-news-c-95-1-kng1004-203472-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला-ए की टीम बनी इंटर एकेडमी क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला-ए की टीम बनी इंटर एकेडमी क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता
Fri, 31 Oct 2025 08:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 31 Oct 2025 08:52 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। नगर परिषद मैदान में आयोजित इंटर-एकेडमी क्रिकेट प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। समापन समारोह में नगर परिषद कांगड़ा के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में पार्षद अशोक शर्मा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में धर्मशाला-ए ने धर्मशाला-बी को हराकर खिताब अपने नाम किया।
ब्रितिक धीमान को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया, जबकि सोमय कुमार को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और रियांश ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के पुरस्कार से सम्मानित किया। अशोक शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन से कांगड़ा जिले में क्रिकेट के स्तर में सुधार होगा और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव विशाल शर्मा, कांगड़ा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आशीष अग्रवाल और राजेश्वर सिंह भी उपस्थित रहे। संवाद