फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharampal, a former student, honored the meritorious students.

Kangra News: पूर्व विद्यार्थी रहे धर्मपाल ने सम्मानित किए मेधावी

Mon, 09 Feb 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dharampal, a former student, honored the meritorious students.
अटियाला दाई स्कूल के होनहार छात्र छात्राएं राष्ट्रपति भवन में कार्यरत धर्मपाल के साथ। स्रोत स्क
थुरल (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटियाला दाई में सोमवार को स्थानीय निवासी धर्मपाल ने अपनी माता के साथ सत्र 2024-25 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। पूर्व में धर्मपाल इसी स्कूल के छात्र रहे हैं और भारतीय नौसेना में सेवाएं देने के बाद वर्तमान में राष्ट्रपति भवन दिल्ली में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने भावों को अभिव्यक्ति प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि अध्यापक विद्यार्थियों के भविष्य के निर्माता होते हैं। इस तथ्य को चरितार्थ करते हुए विद्यालय के समस्त अध्यापकों को भी सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सरदूल परमार ने अपने संबोधन में बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। धर्मपाल व उनकी माता का विद्यालय परिवार की तरफ से धन्यवाद कर उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विनोद राणा, वेद प्रकाश, विवेक सूद, रोजी शर्मा, सरोज, पूनम, रंजन, नीरज, सुभाष, विकास, अनिल, विनोद, नरेश, मंजू , गौरव, कुलभूषण, कश्मीर, विंता, आयुषी, प्रिया और सुशील आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed