फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Devotees from Punjab offered a onekilogram silver crown at the Jwalamukhi Temple after their wish was fulfille

Kangra: पंजाब के श्रद्धालुओं ने ज्वालामुखी में चढ़ाया एक किलो का चांदी का मुकुट, देखें वीडियो

Sat, 06 Jun 2026 05:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 05:04 PM IST
सार

शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में पंजाब से आए श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर माता ज्वाला के चरणों में करीब एक किलो वजनी चांदी का मुकुट भेंट किया।

विज्ञापन
Devotees from Punjab offered a onekilogram silver crown at the Jwalamukhi Temple after their wish was fulfille
श्रद्धालुओं ने ज्वालामुखी मंदिर में चढ़ाया एक किलो चांदी का मुकुट। - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में पंजाब से आए श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ण होने पर माता ज्वाला को एक किलो वजनी चांदी का मुकुट भेंट किया। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मुकुट को माता के स्वरूप पर सुशोभित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार सहित मां ज्वाला का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख-समृद्धि की कामना की। जानकारी के अनुसार पंजाब के श्रद्धालुओं ने पूर्व में माता से मन्नत मांगी थी। मनोकामना पूर्ण होने पर वह परिवार सहित ज्वालामुखी पहुंचे और अपनी श्रद्धा के अनुसार चांदी का मुकुट अर्पित किया।

विज्ञापन


मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि मंदिर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं उन्होंने बताया कि गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के साथ ही ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने पेयजल, टेंट, कतारबद्ध दर्शन और अन्य मूलभूत सुविधाओं के व्यापक प्रबंध किए हैं। साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed