फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Devotees danced to the song 'Red Chola Sewe Darji...'

Kangra News: लाल चोला सीवें दर्जी...गीत पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 15 Jan 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 15 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the song 'Red Chola Sewe Darji...'
कांगड़ा में जिलास्तरीय घृत मंडल पर्व का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते जिलाधीश हेमराज बैरवा। संव
कांगड़ा। मकर संक्रांति पर्व पर शक्तिपीठ मां बज्रेश्वरी मंदिर के परिसर में भजन गायकों की सुरीली धुन के साथ गर्भ गृह में पुजारियों ने माता की पिंडी पर मक्खन चढ़ाने की परंपरा का विधिवत शुभारंभ कर दिया है।
विज्ञापन

इस बार 21 क्विंटल मक्खन से माता की पिंडी का शृंगार किया जा रहा है। यह प्रक्रिया बुधवार सुबह तक जारी रहेगी। जिलाधीश हेमराज बैरवा ने पुजारियों के मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया। इस बीच मशहूर भजन गायक संजय सांवरिया ने लाल चोला सीवें दर्जी...और अन्य भजन गाकर पर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

सांवरिया ने मंच पर आते ही मेरी आन रखना, मेरी शान रखना की भेंट जैसे ही गाई तो मंदिर परिसर में उमड़े श्रद्धालुओं ने तालियों की गूंज से उनकी प्रस्तुति का स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने जैसे ही मेरा कल्यां न लगदा जी, मेरे घर आ माता.. भेंट गाना शुरू की तो परिसर में उमड़ी भीड़ झूम उठी। मंदिर अधिकारी नीलम राणा ने बताया कि शक्तिपीठ में सातवें दिन माता की पिंडी पर मक्खन को उतारा जाएगा। फिर इसे श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा में जिलास्तरीय घृत मंडल पर्व का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते जिलाधीश हेमराज बैरवा। संव

कांगड़ा में जिलास्तरीय घृत मंडल पर्व का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते जिलाधीश हेमराज बैरवा। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed