फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Development work worth Rs 600 crore is being done in Bagora: Butail

बगौड़ा में 600 करोड़ रुपये से हो रहे विकास कार्य : बुटेल

Thu, 10 Oct 2024 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 10 Oct 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Development work worth Rs 600 crore is being done in Bagora: Butail
बगौड़ा में लोगों की समस्याएं सुनते हुए सीपीएस आशीष बुटेल
पालमपुर (कांगड़ा)। सीपीएस आशीष बुटेल ने पंचायत बगौड़ा के ठंडा बाबा मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है। उनकी प्राथमिकता बेहतर सड़कें, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। आशीष बुटेल ने बताया कि इस क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर 600 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


उनकी विधायक निधि से बगौड़ा पंचायत में लगभग 40 लाख रुपये के 38 विभिन्न निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ पूरे हो चुके हैं। उन्होंने स्थानीय निवासियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। कुसमल बहाव सिंचाई योजना के सुधार के लिए नाबार्ड से पांच करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा, उन्होंने ठंडा बाबा मंदिर परिसर में फर्श और रेलिंग लगाने के लिए तीन लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इसी पंचायत के वार्ड नंबर पांच में तीन लाख रुपये की लागत से एक खेल मैदान भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed