फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Devastation due to rain, 32 drinking water schemes and 257 transformers stalled, vehicles submerged in ravines.

Kangra News: बारिश से तबाही, 32 पेयजल योजनाएं और 257 ट्रांसफार्मर ठप, खड्डों में डूबी गाड़ियां

Sat, 01 Mar 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 01 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Devastation due to rain, 32 drinking water schemes and 257 transformers stalled, vehicles submerged in ravines.
धर्मशाला में लगातार हो रही बारिश के चलते उफान पर आई मन्नूणी खड्ड। संवाद
धर्मशाला। पिछले तीन दिन से जिलेभर में हो रही भारी बारिश ने कहर बरपाया है। दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में बादल फटने से नौ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई और 12 घर भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। जिले में 32 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं और 257 ट्रांसफार्मर ठप हैं जबकि पांच सड़कें बंद हैं। वहीं, शुक्रवार को नदी, नाले और खड्डें उफान पर रहीं। धर्मशाला के समीप खनियारा की मनूणी खड्ड में उफान के कारण तीन टिपर, दो जेसीबी और एक पोकलेन मशीन फंस गई।
विज्ञापन


वहीं, गगल के साथ लगती मांझी खड्ड में एक पोकलेन मशीन बह गई। इसके अलावा उपमंडल पालमपुर के जिया स्थित हाइड्रो प्रोजेक्ट में भूस्खलन से एक कर्मचारी घायल हो गया और एक कर्मचारी लापता है, जिसकी तलाश में 11 सदस्यीय एसडीआरएफ और पुलिस की टीम जुटी गई है। धौलाधार की पहाड़ियों पर हिमपात जारी रहा। धर्मशाला में शुक्रवार को अधिकतम समय धुंध छाई रही, जिस वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, मौसम खराब होने के चलते शुक्रवार को दिल्ली, शिमला और चंडीगढ़ से गगल हवाई अड्डे पर आने वाली सभी विमान सेवाएं रद्द हो गईं।
विज्ञापन


पोलिंग और छेरना से 12 परिवारों को किया रेस्क्यू
मुल्थान (कांगड़ा)। छोटा भंगाल की उपतहसील मुल्थान के रोकारू गांव में बादल फटने के कारण तबाही का मंजर रहा। इसके साथ ही पोलिंग और छेरना गांव में भारी भू-स्खलन होने से 12 घरों को खतरा पैदा हो गया है। यहां से 12 परिवारों को सुरक्षित निकालकर अन्य स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। तहसीलदार हरीश कुमार ने बताया कि रोपडू गांव के ऊपर नाले में बादल फटने से नौ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके अलावा मुल्थान बाजार में दुकानों में पानी घुस गया है, जिस वजह से दुकानदारों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत पुनर्वास को लेकर मुस्तैद प्रशासन : डीसी
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला प्रशासन राहत और पुनर्वास कार्य के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। तमाम अधिकारी मशीनरी के साथ फील्ड में डटे हैं। जिले में जहां मार्गों पर भूस्खलन आदि हो रहा है, वहां पर मशीनरी तैनात की गई है। ब्यास नदी में जल स्तर स्थिति को लेकर जिला प्रशासन ने पौंग डैम प्रबंधन के साथ भी संपर्क साधा है, ताकि जरूरत महसूस होने पर पौंग डैम के गेट जल निकासी के लिए खुलवाए जा सकें। उन्होंने सभी नागरिकों और पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के टोल फ्री 1077 नंबर पर संपर्क करें।

ये सड़कें बंद
जिले में भारी बारिश से शुक्रवार को शाहपुर मंडल की बोह-लम, भनाला-रूलेहड़, साली-खड़ी बही, दारिणी-भलेड़ और रिड़कमार-घतेहड़ सड़कें बंद हो गईं। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता बीएम ठाकुर ने कहा कि दरिणी से भलेड़ सड़क को खोल दिया गया है।

जिला कांगड़ा में बारिश के कारण बिजली बोर्ड के 257 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। इसके चलते कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई है। बोर्ड के कर्मचारी बिजली बहाली के लिए डटे हुए हैं। जल्द बिजली बहाल कर दी जाएगी।
अजय गौतम, मुख्य अभियंता, कांगड़ा-चंबा, बिजली बोर्ड जोन

जलशक्ति विभाग की 32 पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचा है। बैजनाथ विधानसभा के बरोट-मुल्थान में दो पेयजल योजनाएं बारिश के साथ बह गई। विभाग को बारिश से करीब ढाई करोड़ का नुकसान हुआ है। कर्मचारी पेयजल योजनाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं।

दीपक गर्ग, मुख्य अभियंता, जलशक्ति विभाग कांगड़ा

धर्मशाला में लगातार हो रही बारिश के चलते उफान पर आई मन्नूणी खड्ड। संवाद

धर्मशाला में लगातार हो रही बारिश के चलते उफान पर आई मन्नूणी खड्ड। संवाद

धर्मशाला में लगातार हो रही बारिश के चलते उफान पर आई मन्नूणी खड्ड। संवाद

धर्मशाला में लगातार हो रही बारिश के चलते उफान पर आई मन्नूणी खड्ड। संवाद

धर्मशाला में लगातार हो रही बारिश के चलते उफान पर आई मन्नूणी खड्ड। संवाद

धर्मशाला में लगातार हो रही बारिश के चलते उफान पर आई मन्नूणी खड्ड। संवाद

धर्मशाला में लगातार हो रही बारिश के चलते उफान पर आई मन्नूणी खड्ड। संवाद

धर्मशाला में लगातार हो रही बारिश के चलते उफान पर आई मन्नूणी खड्ड। संवाद

धर्मशाला में लगातार हो रही बारिश के चलते उफान पर आई मन्नूणी खड्ड। संवाद

धर्मशाला में लगातार हो रही बारिश के चलते उफान पर आई मन्नूणी खड्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed