फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Demand raised to declare cow as national mother

Kangra News: गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Tue, 28 Apr 2026 02:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 28 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to declare cow as national mother
राजा का तालाब/इंदौरा/पंचरुखी/ज्वालामुखी/शाहपुर (कांगड़ा)। विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को तहसीलदार जवाली विनोद कुमार टंडन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजकर गो माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग उठाई। गोरक्षा के लिए एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। इस दौरान परिषद की जिला मंत्री ममता शर्मा, गो सेविका त्रिशला ठाकुर, सेविका समिति जिला धार्मिक प्रमुख संजना शर्मा, जिला प्रचार प्रसार सेविका समिति डॉ. पूजा पुरोहित, सेविका समिति खंड प्रमुख सुनीता देवी, गो सेवक प्रताप सिंह ठाकुर, रमेश शर्मा, मदन कुमार, रिंकू मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, विधानसभा क्षेत्र इंदौरा में गो सम्मान आह्वान अभियान से जुड़े लोगों ने तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में राज्य में गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और वध पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए कड़े कानून बनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उधर, पितृ तर्पण गो सदन वटाहन से सदन के संचालक लेख राज व्यास और दीपराज की अगुवाई में कई लोगों ने तहसीलदार पंचरुखी अभिषेक भास्कर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ज्वालामुखी में महिला शक्ति ने एडवोकेट ऊषा धीमान और शिवांगी ठाकुर के नेतृत्व में तहसीलदार सुरेंद्र धीमान के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने गो सेवा मंत्रालय गठित करने की मांग उठाई। इस मौके पर मीना कुमारी, अंजू राणा, सिमरो देवी, संदला देवी, निशा धीमान और पुष्पा रानी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

उधर, शाहपुर क्षेत्र में रैली निकाली गई। रैली नितिन कौशल और समाजसेवी सुनील वर्मा की अगुवाई में शाहपुर बाजार से लघु सचिवालय तक निकाली गई। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम डॉ. गणेश को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रजनीश शर्मा, मनजीत कुमार, भूपिंद्र ठाकुर, सौरभ, रिशु, अनु वर्मा, किरण महाजन, मीनाक्षी कौशल और जतिंद्र सोंधी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed