{"_id":"683076b459d12495d50cb32f","slug":"demand-of-association-kangra-news-r-19-1-sml1038-539241-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेओए लाइब्रेरी के 771 पदों की सरकार जल्द जारी करे अधिसूचना : किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेओए लाइब्रेरी के 771 पदों की सरकार जल्द जारी करे अधिसूचना : किशोरी
विज्ञापन
जवाली में आयोजित बैठक में बोले बेरोजगार प्रशिक्षित लाइब्रेरियन संघ के सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
जवाली (कांगड़ा )। हिमाचल प्रदेश बेरोजगार प्रशिक्षित लाइब्रेरियन संघ की जवाली में बैठक हुई। इसमें प्रदेश महासचिव किशोरी लाल ने कहा कि जेओए लाइब्रेरी के 771 पदों को भरने की अधिसूचना सरकार जल्द जारी करे। प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग 25 हजार लाइब्रेरियन डिप्लोमाधारकों के सब्र का इम्तिहान न ले, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। प्रदेश में वर्ष 2019 से जेओए लाइब्रेरी के 771 पद मंजूर हुए हैं, लेकिन प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से मात्र 100 पद भरने की बात की जा रही है, जोकि न्यायोचित नहीं है। किशोरी लाल ने कहा कि संघ सरकार के 100 पदों को भरने के फैसले का कड़ा विरोध करता है। प्रदेश सरकार के पास विधायक और मंत्रियों की सैलरी बढ़ाने के लिए पैसा है, जबकि बेरोजगारों के लिए कुछ भी नहीं है। नौकरी देने के नाम पर सरकार आर्थिक संकट का रोना रो रही है। प्रशिक्षित बेरोजगार लाइब्रेरियन 52-55 की आयु पार कर रहे हैं और उनको नौकरी मिलने से पहले ही सेवानिवृत्ति मिल जाएगी। प्रदेश के स्कूलों में मात्र चार लाइब्रेरियन कार्यरत हैं, जबकि बाकी स्कूल बिना जेओए लाइब्रेरियन के चल रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मांग की है कि जेओए लाइब्रेरी की भर्ती पर विचार करते हुए 771 पदों की अधिसूचना जारी करें। अगर सरकार ने इन पदों को नहीं भरा तो सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर महेंद्र, देवेंद्र, जितेंद्र, केशव, मिंटू, महेश, अंजना, राकेश और रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।